सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

नासरीगंज : पंचायत चुनाव के छठे दिन मुख्य पार्षद पद के लिए एक व वार्ड पार्षद पद के लिए चार ने नामांकन किया।

नासरीगंज :  स्थानीय प्रखण्ड परिसर स्थित लोहिया भवन में आज नामांकन के छठे दिन पांच प्रत्याशीयों ने नामांकन किया।नामांकन को ले दिन भर प्रखण्ड परिसर के बाहर प्रत्यशियों और उनके समर्थकों की गहमागहमी बनी रही।दिन भर रुक रुक कर हो रही वर्षा में भी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 सितंबर 2022, 12:31 PM (16 सितंबर 2022) 656 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
नासरीगंज :  स्थानीय प्रखण्ड परिसर स्थित लोहिया भवन में आज नामांकन के छठे दिन पांच प्रत्याशीयों ने नामांकन किया।नामांकन को ले दिन भर प्रखण्ड परिसर के बाहर प्रत्यशियों और उनके समर्थकों की गहमागहमी बनी रही।दिन भर रुक रुक कर हो रही वर्षा में भी प्रत्याशी नामांकन टेबल पर डटे रहे।आरओ सह बीडीओ मो.जफ़र इमाम ने बताया कि पांच प्रत्याशियों ने शुक्रवार को नामांकन किया।जिसमें मुख्य पार्षद पद के लिए गीता देवी ने तथा वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड 05 से सुलेखा देवी,11 से सबीहा खानम,12 से शमशाद अहमद प्रसवी,13 से इशरत बानो,
ने नामांकन कराया।नामांकन की प्रकिर्या शनिवार 17 सितम्बर को भी जारी रहेगी,लेकिन रविवार को अवकाश रहेगा।नामांकन आगामी 19 सितम्बर तक जारी रहेगा शुक्रवार छठे दिन उप मुख्य पार्षद पद के लिए दो सम्भावित प्रत्याशियों ने एनआर कटाया।अब विभिन्न वार्डों से तीनों पदों के लिए 48 संभावित प्रत्यशियों ने एनआर कटाया है।आरओ ने बताया कि प्रखण्ड परिसर के मुख्य गेट से नामांकन टेबल तक धारा 144 लागू है।

Read also :   बक्सर : चिंतामुक्त होकर उठायें त्यौहार का आनंद, दुर्गापूजा से पहले कराएं टीकाकरण 

नामांकन को ले सुरक्षा कर्मियों को मुख्य गेट पर ही समर्थक व प्रस्तावक को जांच कर प्रवेश करने का कठोर निर्देश दिया गया है।इनके अलावा किसी को भी मुख्य गेट से परिसर के अंदर प्रवेश करना वर्जित है। बताया कि प्रत्याशियों को अपने समर्थकों के साथ मुख्य गेट के बाहर ही रहना है अन्यथा चुनाव कार्य में लगे वीडियोग्राफी में द्वारा धारा 144 के उलंघन की कार्रवाई की जायेगी।मौके पर समर्थक धीरज यादव, मोहम्मद एकराम, कृष्ण मुरारी प्रसाद, परवेज खान, अफजल, चुन्ने खां, दिनेश यादव, संतोष यादव, अनिल पाल, जीत प्रसाद, जोखन पासवान, फेकन चौधरी, धीरू प्रसाद, रिजवान, नैमि पासवान सहित चुनाव कार्य में लगे चुनाव कर्मी व प्रखण्ड परिसर के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक व प्रस्तावक उपस्थित थे।
मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!