शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

 विवाहिता की गला दबाकर हत्या, मामले में पुलिस ने आरोपी पति व सास को किया गिरफ्तार

सासाराम : जिला मुख्यालय सासाराम नगर थाना क्षेत्र के चौखंडी कबीरगंज मुहल्ले में दहेज प्रथा मामले में ससुराल वालों ने 23 वर्षिय विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि विवाहित महिला की हत्या मामले में पुलिस ने माय

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
25 नवंबर 2022, 02:06 PM IST (25 नवंबर 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 09:08 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम : जिला मुख्यालय सासाराम नगर थाना क्षेत्र के चौखंडी कबीरगंज मुहल्ले में दहेज प्रथा मामले में ससुराल वालों ने 23 वर्षिय विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि विवाहित महिला की हत्या मामले में पुलिस ने मायकेवालों के आरोप पर हत्या के आरोपी पति अस्ताम फारूकी और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की हत्या में संलिप्त ससुर हैदर फारूकी पुलिस गिरफ्त के डर से फरार हो गया है।
घटना बुधवार को आधी रात की बतायी जा रही है। इस घटना के संबंध में मृतक विवाहित महिला के पिता ने बताया कि काफी दिनों से ससुराल पक्ष के द्वारा दहेज में सोने की चैन व गाड़ी की मांग की जा रही थी। दहेज की मांग पूरा नहीं होने पर प्रतिदिन मारपीट किया करते थे। मृतका के पिता ने बताया की बेटी जब रात में सोने कमरे में चली गयी, उसके बाद सास-ससुर व पति के द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। हत्या के सात घंटे बाद मायकेवालों को इसकी सूचना मोबाइल से दी गयी। मृतका कबीरगंज मुहल्ला निवासी हैदर फारूकी के पुत्र अस्ताम फारूकी की पत्नी 23 वर्षिय शबनम खातुन बतायी गयी है।

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र की हुई शुरुआत,इन मुद्दों पर होगा हंगामा

फिलहाल मृतका के पिता असलम के द्वारा बेटी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में तीन पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। वैसे इस हत्या मामले में आरोपी पति व सास को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर थाने में पूछताछ कर रही है। लेकिन इस मामले के एक अन्य आरोपी पुलिस के डर से फरार बताया जाता है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें