शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

हत्याकांड का आरोपी पूर्व मुखिया महफूज अंसारी ने किया सरेंडर

  बेगूसराय: नीमाचाँदपुरा थानान्तर्गत परना पंचायत के मुखिया वीरेंद्र शर्मा हत्याकांड में संलिप्त मुख्य आरोपी पूर्व मुखिया मो. महफूज अंसारी ने पुलिस की दबिश एवं घर की कुर्की किये जाने के भय के कारण न्यायालय में आत्मसर्पण कर दिया। विदित ह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 फरवरी 2023, 10:36 PM IST (6 फरवरी 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 03:34 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बेगूसराय: नीमाचाँदपुरा थानान्तर्गत परना पंचायत के मुखिया वीरेंद्र शर्मा हत्याकांड में संलिप्त मुख्य आरोपी पूर्व मुखिया मो. महफूज अंसारी ने पुलिस की दबिश एवं घर की कुर्की किये जाने के भय के कारण न्यायालय में आत्मसर्पण कर दिया। विदित हो कि परना पंचायत के वर्तमान मुखिया वीरेंद्र शर्मा की हत्या मुफ्फसिल थानान्तर्गत तरैया के समीप सोना चिमनी भटठा के पास दो बाइक सवार अपराधियों के द्वारा कर दी गई थी। बेगूसराय एसपी के द्वारा गठित टीम ने लगातार आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए घटना में शामिल 03 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी जबकि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व मुखिया मो० महफूज फरार चल रहा था। लगातार पुलिस की छापेमारी एवं दबिश तथा घर की कुर्की किए जाने के भय से इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी पूर्व मुखिया मो० महफूज अंसारी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। उस पर स्थानीय थाने में तीन और पश्चिम बंगाल में एक मुकदमे दर्ज हैं।