मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

मुंबई: यश कुमार की भोजपुरी फ़िल्म ‘पति, पत्नी और भूतनी’ के फर्स्ट लुक ने मचाई धूम

मुंबई: यश कुमार की भोजपुरी फ़िल्म ‘पति, पत्नी और भूतनी’ के फर्स्ट लुक ने धूम मचा दी है. भोजपुरी सिनेमा के वर्सटाइल एक्टर यश कुमार की फ़िल्म ‘पति, पत्नी और भूतनी’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है. फ़िल्म का फर्स्ट लुक बेहद आक

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 अप्रैल 2022, 08:39 AM (18 अप्रैल 2022) 250 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मुंबई: यश कुमार की भोजपुरी फ़िल्म ‘पति, पत्नी और भूतनी’ के फर्स्ट लुक ने धूम मचा दी है. भोजपुरी सिनेमा के वर्सटाइल एक्टर यश कुमार की फ़िल्म ‘पति, पत्नी और भूतनी’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है. फ़िल्म का फर्स्ट लुक बेहद आकर्षक है. इसमें यश कुमार दो खूबसूरत अभिनेत्री अंजना सिंह और ऋचा दीक्षित के बीच नज़र आ रहे हैं. फ़िल्म का लुक हॉरर है, जिसने आउट होने के साथ भोजपुरी वर्ल्ड में धूम मचा दी है.

मुंबई: यश कुमार की
फिल्म सेट फोटो
Read Also: पटना में धनजी ज्वेलर्स खुलेंगे  के कई शोरूम: महासुख चाँदपारा

यश कुमार की पहचान इंडस्ट्री में एक ऐसे फिल्मकार की रही है, जिनकी कहानी सबों से बेहद अलग होती है. पोस्टर से इस फ़िल्म की कहानी रोचक मालूम पड़ती है. यह भी एक फिक्शन फ़िल्म है, जिसमें डर के साथ साफ सुथरी कहानी और कर्णप्रिय गाने दर्शको को अपनी ओर आकर्षित करने वाला होगा. ये दावा खुद यश कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि फ़िल्म ‘पति, पत्नी और भूतनी’ दर्शकों को बेहतरीन रोमांच और शानदार मनोरंजन देने वाली है. इसमें मेरी भूमिका काफी अलग है, जिस वजह से मैंने अपने कैरेक्टर पर खूब काम किया. सभी कलाकारों ने फ़िल्म में शत प्रतिशत योगदान दिया है. इस फ़िल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर हुई है. (मुंबई: यश कुमार की)

फिल्म सेट फोटो

आपको बता दें कि फ़िल्म ‘पति, पत्नी और भूतनी’ का निर्माण मां शांति मोशन पिक्चर्स ने किया है. निर्माता वेद तिवारी हैं. निर्देशक नीलमणि सिंह और कार्यकारी निर्माता आशीष दुबे हैं. लेखक धर्मेंद्र सिंह हैं. डीओपी फिरोज खान का है।. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. संकलन – गोविन्द दूबे ने किया है. संगीत मधुकर आनंद का है, जबकि नृत्य कानू मुखर्जी का है. फ़िल्म यश कुमार, ऋचा दिक्षित, महिमा गुप्ता, श्रेया राय, दीप्ति तिवारी, सोनिया मिश्रा, सी पी भट्ट, संजय वर्मा, साहिल शेख, अशोक गुप्ता इत्यादि मुख्य भूमिका में हैं.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!