शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

दरभंगा :जिला में शांति के साथ संपन्न हुआ मोहर्रम

दरभंगा: मोहर्रम की दसवीं पर हुआ शानदार मिलान का कार्यक्रम जो देश मे बहुत कम जगहों पर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। दरभंगा में अपने पूरे रीति रिवाज के साथ लाठी भांजते व बड़ी बड़ी ताजिओ सिपल के साथ मनाया गया। इस बार लोगो ने जिला भर म

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 अगस्त 2022, 05:56 PM IST (10 अगस्त 2022) अपडेट: 3 नवंबर 2026, 05:50 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
दरभंगा: मोहर्रम की दसवीं पर हुआ शानदार मिलान का कार्यक्रम जो देश मे बहुत कम जगहों पर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। दरभंगा में अपने पूरे रीति रिवाज के साथ लाठी भांजते व बड़ी बड़ी ताजिओ सिपल के साथ मनाया गया। इस बार लोगो ने जिला भर में मोहर्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस बार मोहर्रम पर पूरे जिला से  लगभग 150 अखाड़ा ने भाग लेकर शन्ति के साथ मोहर्रम को सम्पन्न कराया। दरभंगा जिला मोहर्रम कमिटी के सदस्यों जिन्होंने मोहर्रम सम्पन्न कराने में अपना अहम योगदान दिया। सरपरस्त में अलहाज मो मोईन कुरेशी,मुमताज अंसारी,सरफे आलम तमन्ना,जहांगीर कुरैशी,अंबर इमाम हाशमी,जावेद अनवर,नफीसुल हक,वही जिला मोहर्रम कमिटी के अध्यक्ष,डब्बू खान,महासचिव,रुस्तम कुरेशी,कोषाध्यक्ष,पप्पू खान,उपाध्यक्ष,अकरम कुरेशी,अर्शी अंसारी,गुलरेज अहमद,संयुक्त सचिव,मो आफताब अली,मो नासिर हुसैन,मो आरजू,लालबाबू,मो,गुड्डू,मो फैसल,रजी अहमद,मो आफताब,मो दिलशाद,हसनैन बाबा,अतिथि पूर्व राज्यमंत्री,मो अली अशरफ फातमी,डॉ.फराज फातमी और नगर विधायक,संजय सरावगी व पूर्व विधायक,डॉ.फ़राज फातमी को टोपी गमछा,माला पहना व मोमेंटो देकर जिला मोहर्रम कमिटी की ओर से सम्मानित किया गया।(जिला में शांति के)
वही अन्य लोगों में सरपरस्तों,बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें रहमगंज मिल्लत मोहर्रम कमिटी को बेहतर तरह से अखाड़ा निकालने पर पहला इनाम दिया गया। बहुत से रंग बिरंगी ताजिया व सिपल आती रही,मेले में सम्प्पड़ी कई दुकानो पर लोग खरीददारी करते दिखे,वही मोहर्रम का मेला देखने के लिए महिलाएं,बच्चे,युवा,बुजुर्ग सभी बहुत दूर दूर से किलाघाट दसवीं मोहर्रम का मिलान देखने पहुंचे थे। जिसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल हुए। दसवीं का मिलान शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में अपना योगदान देने वालो को दरभंगा जिला मोहर्रम कमिटी की ओर से अध्यक्ष,डब्बू खान,महासचिव,रुस्तम कुरैशी,कोषाध्यक्ष,पप्पू खान ने सभी अखाड़ा के खिलाड़ियों,उस्तादों,अखाड़ियो,दरभंगा की जनता का मोहर्रम अच्छे से सम्पन्न कराने में सहयोग करने के लिए तहेदिल से शुक्रिया अदा किया।(जिला में शांति के)
दरभंगा जिला मोहर्रम कमिटी ने जिलाधिकारी राजीव रौशन,एसएसपी,अवकाश कुमार का भी शांति के साथ मोहर्रम सम्पन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा पूरे जिले में किसी भी तरह की कोई घटना की सूचना नहीं आई है। सब जगह शांति से मोहर्रम संपन्न हुआ। जिसके लिए उन्होंने जिला मोहर्रम कमिटी मोहर्रम व जिला शांति समिति के सदस्यों को शांतिपूर्ण वातावरण में मोहर्रम संपन्न कराने के लिए सराहना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को मोहर्रम की मुबारकबाद पेश किया। वही एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा जिला मोहर्रम कमेटी एवं जिला शांति समिति के सहयोग से शांतिपूर्ण वातावरण के साथ मोहर्रम का पर्व संपन्न कराया गया।