वीरपुर प्रखंड के वीरपुर पूर्वी पंचायत के पकड़ी गांव निवासी सह सेवानिवृत्त सीआरपीएफ के जवान राजकुमार दास का आकस्मिक निधन बीते सोमवार हो गया। परिजनों ने बताया कि वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपनी अंतिम सांस पटना के एक निजी अस्पताल में ली। उनके निधन से पकड़ी सहित आस-पास व प्रखंड क्षेत्र के गांवों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। निधन की खबर पाकर वीरपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामप्रवेश सिंह, पूर्व मुखिया रामकृपाल महतों समाजसेवी अनिल कुशवाहा, विजय वर्मा, रामचंद्र महतो, अनिल महतों,सुरजीत कुमार समेत कई लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम शव यात्रा में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी रही। सेवानिवृत्त मृतक जवान का अंतिम संस्कार सिमरिया के पावन गंगा नदी के तट पर किया गया। जहां इस दौरान मोकामा से पहुंचे सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर ने उन्हें अंतिम सलामी दी।
शोक:सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान का हुआ आकस्मिक निधन
वीरपुर प्रखंड के वीरपुर पूर्वी पंचायत के पकड़ी गांव निवासी सह सेवानिवृत्त सीआरपीएफ के जवान राजकुमार दास का आकस्मिक निधन बीते सोमवार हो गया। परिजनों ने बताया कि वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपनी अंतिम सांस पटना के एक निजी अस्पता