मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

विधायक के सवाल पर घिरे ‘मंत्री’ तो मैदान में उतरे CM नीतीश, सदन में कहा- हम इस पर गौर करेंगे

पटना डेस्क: बिहार विधानसभा में आज सीएम नीतीश कुमार बीजेपी विधायकों के सवालों के घेरे में ऐसे घिरे की उन्हें जवाब देना मुश्किल हो गया। दरअसल आज बिहार विधानसभा में खेल विभाग के बजट पर चर्चा हो रही थी। उसी दौरान विपक्षी दलों के तरफ से सवाल किय

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 मार्च 2023, 09:22 AM (20 मार्च 2023) 511 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार विधानसभा में आज सीएम नीतीश कुमार बीजेपी विधायकों के सवालों के घेरे में ऐसे घिरे की उन्हें जवाब देना मुश्किल हो गया। दरअसल आज बिहार विधानसभा में खेल विभाग के बजट पर चर्चा हो रही थी। उसी दौरान विपक्षी दलों के तरफ से सवाल किया गया कि, बिहार में खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरी में छूट दी जाए।

Bihar Rain Alert: मौसम विभाग का अलर्ट जारी, आज भी इन 7 जिलों में आंधी-बारिश, गिरेगा ठनका

एक रिपोर्ट के अनुसार सरकारी नौकरी भी प्रदान की जाए। यह सवाल भाजपा के विधायक नीतीश मिश्रा के तरफ से किया गया था। जिसके बाद इसको लेकर प्रभारी मंत्री जवाब देने को आगे आए तो वो विपक्ष उनके सवालों से संतुष्ट नहीं हुआ। जिसके बाद खुद सीएम नीतीश को जवाब देना पड़ा। सीएम नीतीश ने अपने बयान में कहा कि आपलोग जो कह रहे हैं उसपर ध्यान दिया जाएगा। लेकिन, आपको यह याद रहना चाहिए कि मै खुद अटल जी सरकार मे मंत्री रहते हुए इसकी शुरुआत किया था। महिला खिलाड़ियों को नौकरी और छूट देना कब शुरू हुआ ज़रा आप लोग देख लीजिए।

Land For Job Scam: सवालों के घेरे में लालू परिवार,’लैंड फॉर जॉब’ मामले में तेजस्वी यादव बने गवाह, जानिए किसके खिलाफ देंगे गवाही?

दरअसल, बीजेपी विधायक ने सरकार से बिहार में आज तक कितने खिलाड़ियों को सरकारी जॉब मिली है, उसके बारे में पूरा विवरण मांगा था। लेकिन जब खेल मंत्री द्वारा जवाब देने की कोशिश की गई तो विपक्ष जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ, तो खुद सीएम नीतीश कुमार जवाब देने के लिए पेश हुए।

Pratik Mohite: 3 फीट के सबसे छोटे बॉडी बिल्डर ने रचाई शादी, जानिए कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

हालांकि, सीएम नीतीश कुमार जिस समय जवाब देने के लिए उठे उस समय भी प्रभारी मंत्री अपना जवाब दे रहे थे। लेकिन, सीएम ने उनसे सवाल दिखाने की मांग की तो प्रभारी मंत्री पन्ना पालते हुए नजर आए। जिसपर, भाजपा के एक अन्य विधायक नंदकिशोर यादव ने सीएम को टोका की यह सवाल दूसरा हैं। फिर सीएम ने कहा की 2114 नंबर सवाल हैं इस पर भी गौर करेंगे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!