मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

थाना परिसर में बकरीद  पर्व को लेकर की गई शांति समिति की बैठक

चेनारी। चेनारी थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम, अंचलाधिकारी निशांत कुमार व थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने अध्यक्षता करते हुए संयुक्त रूप से थाना परिसर में शांति

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 जुलाई 2022, 01:28 PM (6 जुलाई 2022) 454 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
चेनारी। चेनारी थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम, अंचलाधिकारी निशांत कुमार व थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने अध्यक्षता करते हुए संयुक्त रूप से थाना परिसर में शांति समिति की बैठक के माध्यम से जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी व समाजसेवी आदि लोगों से पर्व के दरमियान क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए सहयोग की अपील की ।थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद लोगों से कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद के त्यौहार को मनाएं ।
सभी पर्व आपस में भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए, शांति समिति की बैठक में उन्होंने लोगों को कई दिशा निर्देश दिए ।साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई भी असामाजिक तत्वों के द्वारा त्यौहार में अफवाह फैलाने व एक दूसरे को भड़काने का काम करते हैं तो तत्काल ही इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी जाए। शांति समिति की बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से जनप्रतिनिधि व आम लोग मौजूद रहे । बैठक में उपस्थितबिजली विभाग के कनीय अभियंता दयाशंकर राम, उत्तरी जिला परिषद पति चंदन सिंह, उप प्रमुख विकास कुमार, खुरमाबाद पंचायत के मुखिया सोहराबदिन, देवडीही पंचायत के मुखिया अशोक भारद्वाज आदि लोग मौजूद थे।
रोहतास : पुलीस की बड़ी कार्रवाई,चार दिन में हत्या की धमकी देने वाला साइबर अपराधकर्मी गिरफ्तार

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!