गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

कैमूर को मेडिकल कॉलेज की सौगात, मोहनिया में बनेगा बाईपास

कैमूर जिले को बड़ी सौगात मिली है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर में प्रदेश के 20वें मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने की घोषणा की। मंगलवार को अपनी प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्य

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 फरवरी 2025, 03:22 PM IST (19 फरवरी 2025) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 09:53 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

कैमूर जिले को बड़ी सौगात मिली है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर में प्रदेश के 20वें मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने की घोषणा की। मंगलवार को अपनी प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मोहनिया में बाईपास बनाया जाएगा, जिससे यातायात सुगम होगा। साथ ही, अधौरा प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी, जिससे पहाड़ी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। अधौरा के गांवों में सोन नदी से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और सोन-हीरा नदी लिंक परियोजना के विकास का भी ऐलान किया गया, जिससे सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने 345.50 करोड़ रुपए की 169 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 233.29 करोड़ रुपए की 79 नई योजनाओं का शिलान्यास और 112.20 करोड़ रुपए की 90 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

मुख्यमंत्री की इस पहल से कैमूर जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास होगा।