मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप का EOU की पूछताछ में बड़ा खुलासा, पर्दे के पीछे रहकर एक बड़े राजनेता कर रहे थे मदद!

Manish Kashyap: तमिलनाडु हिंसा मामले में फर्जी वीडियो पोस्ट करने के मामले में बिहार पुलिस कार्रवाई लगातार कर रही है और इस बीच खबर आ रही है कि यूट्यूब पर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के बाद इओयू ने पटना के बोरिंग स्थित कार्यालय में छापेमारी की है

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 मार्च 2023, 07:15 AM (20 मार्च 2023) 404 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Manish Kashyap: तमिलनाडु हिंसा मामले में फर्जी वीडियो पोस्ट करने के मामले में बिहार पुलिस कार्रवाई लगातार कर रही है और इस बीच खबर आ रही है कि यूट्यूब पर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के बाद इओयू ने पटना के बोरिंग स्थित कार्यालय में छापेमारी की है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ईओयू की टीम मनीष कश्यप के ‘सच तक’ के ऑफिस गई। पटना के दादी जी लेन स्थित एक बिल्डिंग में यूट्यूबर का ऑफिस है। टीम ने इसके ऑफिस को पूरी तरह से सर्च किया है।

Bihar Rain Alert: मौसम विभाग का अलर्ट जारी, आज भी इन 7 जिलों में आंधी-बारिश, गिरेगा ठनका

एक रिपोर्ट के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान कई तरह के डिजिटल एविडेंस टीम के हाथ लगे हैं और भी कई वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर शेयर किए जाने के सबूत मिलेPratik Mohite: 3 फीट के सबसे छोटे बॉडी बिल्डर ने रचाई शादी, जानिए कैसे शुरू हुई लव स्टोरी? हैं। ये वीडियो किस तरह के हैं? इस बारे में कुछ भी बताया नहीं गया है। वहीं, पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि मनीष कश्यप की मदद बिहार के बड़े नेता कर रहे थे। उसने एक के बाद एक कई राज खोले हैं।

Manish Kashyap: जानिए पूरा मामला

बता दें, तमिलनाडु प्रकरण में जिस तरह के फर्जी वीडियो उसने वायरल किए थे, उसके पीछे किन लोगों ने साथ दिया? इस सवाल का जवाब मनीष कश्यप ने इओयू को दिया है। जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके मुताबिक कोई बड़ा नेता मनीष कश्यप की मदद कर रहा था। वह दोनों एक दूसरे के संपर्क में पिछले काफी समय से थे। मनीष ने उस राजनेता का नाम भी ईओयू को बता दिया है।

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के डेट-टाइम का ऐलान, जानिए कहां और कैसे करें चेक

हालांकि, इस प्रकार की भी खबरें आ रही है कि कई अन्य लोग भी फर्जी वीडियो वायरल करने में मनीष कश्यप की पूरी मदद कर रहे थे। इसके साथ ही कश्यप को आर्थिक मदद भी कुछ लोगों से मिलती थी। हालांकि अभी तक इओयू कि टीम इस मामले में कुछ भी बोलने से मना कर रही है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!