शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

Valentine’s Day पर प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, हुआ कुछ ऐसा कि पहली मुलाकात जिंदगी भर रहेगी याद

प्यार करने वालों को हदे याद नहीं रहती हैं। ये सभी सीमाओं से परे होता है। लोग हजारों किलोमीटर दूर अपना साथी ढूंढ लेते हैं। इसमें सोशल मीडिया का भी बड़ा हाथ है। सोशल मीडिया के जरिए ना जाने कितने लोगों को उनके जीवनसाथी मिले. ऐसा ही एक मामला का

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 फरवरी 2023, 11:13 AM IST (15 फरवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

प्यार करने वालों को हदे याद नहीं रहती हैं। ये सभी सीमाओं से परे होता है। लोग हजारों किलोमीटर दूर अपना साथी ढूंढ लेते हैं। इसमें सोशल मीडिया का भी बड़ा हाथ है। सोशल मीडिया के जरिए ना जाने कितने लोगों को उनके जीवनसाथी मिले. ऐसा ही एक मामला कासगंज से सामने आया है. यहां रहने वाली एक युवती को फेसबुक पर पश्चिम बंगाल के युवक से प्यार हो गया।

वहीं वैलेंटाइन के मौके पर दोनों ने एक-दूसरे से मिलने का प्लान बनाया। इधर युवक प्रेमिका से मिल पाता उससे पहले पुलिस उसके स्वागत में खड़ी थी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। ये पूरा मामला कासगंज के नदरई गेट स्थित प्रभु पार्क का है। दरअसल, मूल रूप से वेस्ट बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर के रहने वाले युवक इमरान करीम की दो साल पहले कासगंज की एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया. फेसबुक पर बातचीत करते हुए दो वर्ष बीत गए. इस पर दोनों ने एक-दूसरे से मिलने की इच्छा जाहिर की.

इसके बाद इमरान प्रेमिका से मिलने के लिए कासगंज के निकल पड़ा। मोबाइल के जरिए मिलने के लिए जगह डिसाइड की गई. दोनों ने कासगंज के नदरई गेट स्थित प्रभु पार्क में मिलने का प्लान बनाया। जिसके बाद दोनों प्रभु पार्क में पहुंचे. इसी बीच मामले की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हो गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे दी।