गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

Loksabha Elections: लोकसभा चुनाव से पूर्व सीएम नीतीश को मिला ममता बनर्जी से झटका, TMC अकेली लड़ेगी इलेक्शन!

Loksabha Elections: बिहार के सीएम नीतीश कुमार को इन दिनों लगातार कई झटके मिल रहे हैं, जिस वजह से उनकी परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। जहां पिछले दिनों चिराग पासवान ने उन्हें नागालैंड विधान सभा चुनाव में झटका दिया। वहीं अब उन्हें पश्चिम ब

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 मार्च 2023, 11:19 AM IST (3 मार्च 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 10:11 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Loksabha Elections: बिहार के सीएम नीतीश कुमार को इन दिनों लगातार कई झटके मिल रहे हैं, जिस वजह से उनकी परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। जहां पिछले दिनों चिराग पासवान ने उन्हें नागालैंड विधान सभा चुनाव में झटका दिया। वहीं अब उन्हें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी तगड़ा झटका दे दिया है ।

बिहार में दो शादीशुदा महिलाओं को एक दूसरे के पति से हुआ प्यार, बच्चे भी किए एक्सचेंज

दरअसल इन दिनों विपक्षी एकता की मुहिम में जुटे सीएम नीतीश कुमार के सामने अब बड़ी मुश्किलें खड़ी हो गई है। क्योंकि टीएमसी ने ऐलान कर दिया है कि वह साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अकेले मैदान पर उतरेगी। उसे किसी और के साथ की जरूरत नहीं है। यानी कि इस बात से सीएम नीतीश कुमार को परेशानी जरूर हो सकती है।

Loksabha Elections: ममता ने ये कहा

इस बारे में बात करते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘हम लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे। हम किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने वाले हैं। हमारी पार्टी जनता के साथ गठबंधन करती है ना की किसी अन्य पार्टी के साथ। जो लोग भाजपा को हराना चाहते हैं, मेरा विश्‍वास है कि वे हमारे पक्ष में वोट करेंगे। उन्होंने दावा किया कि लोग उनके साथ हैं और उम्मीद जताई कि 2024 लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही होगा। जो लोग भाजपा को हराना चाहते हैं, मेरा विश्‍वास है कि वे हमारे पक्ष में वोट करेंगे। उन्होंने दावा किया कि लोग उनके साथ हैं और उम्मीद जताई कि 2024 लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही होगा।’

Namrata Malla New Photos: नम्रता मल्ला को देख सहम जाएगा दिल और छूट जाएंगे पसीने, ब्लैक आउटफिट में शेयर किया नया विडियो

हम आपको बता दें, सीएम नीतीश कुमार इन दिनों लगातार दिल्ली के चक्कर लगा रहे थे। जहां वह कई राजनीतिक पार्टियों से मिल चुके थे और उन्होंने उम्मीद जताई थी कि विपक्ष लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ एकजुट खड़ा होगा। लेकिन अब ममता ने साफ कर दिया कि उन्होंने किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन ना करने का निर्णय लिया है।