शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

आगलगी पीड़ितों को इंसाफ दिलाने को लेकर  थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी से  मिले लोजपा (रा.) प्रदेश महासचिव  

औरंगाबाद:  जिले के रफीगंज प्रखंड के भदवा बाजार मे कुछ दिन पूर्व असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी कि गई थी जिसमें दो चार पहिया  वाहन एवं कुछ  दुकानें  जलकर खाक हो गई  थी। उन्हीं दुकानों में एक दुकान असहाय विधवा महिला का भी था जो  अपने पुरे परिवा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 सितंबर 2023, 11:18 PM IST (4 सितंबर 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 01:11 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
औरंगाबाद:  जिले के रफीगंज प्रखंड के भदवा बाजार मे कुछ दिन पूर्व असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी कि गई थी जिसमें दो चार पहिया  वाहन एवं कुछ  दुकानें  जलकर खाक हो गई  थी। उन्हीं दुकानों में एक दुकान असहाय विधवा महिला का भी था जो  अपने पुरे परिवार का भरण पोषण उसी दुकान से करती थी। दुकान जल जाने से वह  गरीब, दलित महिला  बेसहारा हो गई। घटना के बाद  लोजपा (रा. ) के प्रदेश महासचिव  प्रमोद कुमार सिंह  ने उक्त  पीड़िता  को आर्थिक सहायता दी  तथा  पीड़िता को  न्याय दिलाने को लेकर  रफीगंज थानाध्यक्ष से मिलकर उस कांड का  उद्भेदन करने को कहा।  जिसपर  थानाध्यक्ष द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि बहुत जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा। इसके अलावे  प्रमोद कुमार सिंह ने  अंचलाधिकारी से मिलकर पीड़ित महिला को सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।

भाजपा प्रवक्ता विनोद शर्मा और लोजपा प्रवक्ता सुमन मल्लिक ने थामा कांग्रेस का दामन

श्री सिंह ने कहा कि अगर कुछ दिनों में  दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो वे  सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ  धरना प्रदर्शन करेंगे। श्री सिंह   ने कहा कि बिहार में बढ़ रहे हैं अपराध का संरक्षण सरकार  द्वारा दिया जा रहा है।  जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से बिहार में हत्या, चोरी, डकैती ,बलात्कार,आगलगी जैसी घटनाएं आम हो गई है। लेकिन,  वे  ऐसा नहीं होने देंगे। पीड़ितों के  न्याय के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहेगें। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री  लालू यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  नरेटी दबाने के मामले को लेकर कहा कि उनकी  पार्टी जल्द ही लालू यादव के खिलाफ पीआईएल  दायर करने जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री का पीएम के बारे में  ऐसा  बोलना बिल्कुल निंदनीय  है। इस मौके पर अजय पासवान पूर्व जिला पार्षद सह पंचायत समिति सदस्य, मंटू शर्मा पंचायत समिति सदस्य, सुधीर शर्मा अध्यक्ष स्मृति मंच लोजपा(रा.), शंभु कुमार सिंह प्रखंड अध्यक्ष मदनपुर, राहुल कुमार सिंह प्रखंड प्रवक्ता मदनपुर, लोजपा(रा.), राजेश पासवान प्रखंड अध्यक्ष लोजपा(रा.), भोला चौधरी पूर्व मुखिया, बिनोद सिंह, उमेश पासवान, रामलायक सिंह, सुनील सिंह, सिंटू सिंह,सुर्यदीप यादव, बिपिन कुमार सिंह समेत कई  अन्य मौजूद रहे।