शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

तेजस्वी यादव के करीबी नेता ने सीएम नीतीश कुमार पर लगाया आरोप! क्या हो रही महागठबंधन को तोड़ने की कोशिश?

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद कृषि मंत्री बने सुधाकर सिंह के विवादित बयानों को लेकर उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद एक बार फिर उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की नीतियों पर हमला किया है। जिसके बाद फिर से विवाद खड़ा हो

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 फरवरी 2023, 11:13 AM IST (18 फरवरी 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 06:25 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद कृषि मंत्री बने सुधाकर सिंह के विवादित बयानों को लेकर उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद एक बार फिर उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की नीतियों पर हमला किया है। जिसके बाद फिर से विवाद खड़ा हो गया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार सुधाकर सिंह फिलहाल अभी विधायक है, लेकिन फिर भी वह नीतीश सरकार के तमाम विभागों और अधिकारियों की पोल खोलते रहते हैं। इस बीच दो दिन पहले उन्होंने यह कह डाला कि, नीतीश कुमार गुंडों की सरकार चला रहे हैं। इसके बाद जब इनकी इस बात को लेकर सीएम नीतीश से जवाब मांगा गया तो उन्होंने साफ़ कर दिया कि, वो सुधाकर की बातों पर ध्यान ही नहीं देते हैं। इसके बाद अब एक बार फिर से सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को सियासी कठघरे में खड़ा कर दिया है।

इस बार सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को खुला चैलेंज देकर कहा कि अगले चुनाव में सीएम नीतीश कुमार अपनी पसंद का कोई भी एक क्षेत्र चुन ले। अगर वहां से उनकी हार नहीं होती है, तो सुधाकर अपनी हार जरूर मान लेंगे। आगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी मेरे द्वारा किसानों के मुद्दे पर उठाए जा रहे सवालों पर कल आपके द्वारा दिए गए वक्तव्यों की जानकारी मिली।

बता दें, उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार के मुखिया का दायित्व होता है कम से कम बुनियादी स्तर की ईमानदारी और राज्य के लोगों के प्रति कर्तव्यनिष्ठा रखना। पहले तो शक होता था कि आपमें इसकी कमी है। मगर अब आपके द्वारा कही गई मनगढ़ंत बातों को सुनकर यही लगता है कि आपके राजनीतिक जीवन में ईमानदारी का कोई अस्तित्व ही नहीं है।