शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

रोहतास: जिले में अब तक 37.48 हज़ार लोगों को दिया गया कोविड का टीका:पिछले दो हप्तों में 24 हज़ार से अधिक लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

9 टू 9 एवं हर घर दस्तक के माध्यम से टीका से वंचित लोगों को किया जा रहा टीकाकृत सासाराम।  कोरोना संक्रमण की संभावित चौथी लहर को देखते हुए सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। किसी प्रकार की कोई चूक ना हो इसको लेकर लगातार तैयारियां की जा रही है। ख़ासकर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 जून 2022, 06:11 PM IST (22 जून 2022) अपडेट: 3 नवंबर 2026, 12:51 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
9 टू 9 एवं हर घर दस्तक के माध्यम से टीका से वंचित लोगों को किया जा रहा टीकाकृत

सासाराम।  कोरोना संक्रमण की संभावित चौथी लहर को देखते हुए सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। किसी प्रकार की कोई चूक ना हो इसको लेकर लगातार तैयारियां की जा रही है। ख़ासकर संक्रमण से बचाव को लेकर जारी टीकाकरण अभियान को भी गति दी जा रही है, ताकि जल्द से जल्द सभी लोगों को शत प्रतिशत टीकाकृत किया जाए। लोगों को कोरोना संक्रमण जैसी खतरनाक महामारी से बचाया जा सके इसके लिए लगातार टीकाकरण अभियान चला कर कोविड टीकाकरण से वंचित लोगों को टीकाकृत किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में 9 टू 9 टीकाकरण के साथ साथ हर घर दस्तक अभियान के माध्यम स भी लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है जिससे सभी लोगों को टीकाकृत किया जा सके।(रोहतास: जिले में अब)

बक्सर: लेबर रूम की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की बदौलत सदर अस्पताल में बढ़े हैं संस्थागत प्रसव के आंकड़े:सदर अस्पताल में प्रति माह लगभग 400 से अधिक प्रसव
जिले में अबतक 37.48 लाख लोगों को दिया गया कोविड का टीका
रोहतास जिला स्वास्थ्य समिति से मिली जानकारी के अनुसार रोहतास जिले में अब तक 37 लाख 48 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमे 20 लाख लोगों ने प्रथम डोज का टीका लिया है, जबकि 16 लाख 87 हज़ार से अधिक दूसरे एवं 61 हज़ार  लोगों ने बूस्टर डोज ले लिया हैं। वही पिछले दो हप्ते के भीतर जिले में 24 हज़ार 539 लोगों को टीकाकरण किया गया है जिसमे प्रथम डोज लेने वालों की संख्या 3760 है जबकि दूसरे डोज लेने वालों की संख्या 8215 एवं बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या 12564 है। हालांकि दूसरे एवं बूस्टर डोज की गति थोड़ी धीमी देखी जा रही है जिसका मुख्य वजह एक साथ कई गतिविधियों को संचालित होना बताया जा रहा है। बावजूद इसके जिला स्वास्थ्य समिति दूसरे एवं बूस्टर डोज के लिए लगातार प्रयासरत है और लोगों से भी टीकाकरण करवाने के लिए अपील किया जा रहा है।(रोहतास: जिले में अब)
छूटे हुए लोगों को टीकाकृत करना मुख्य मकसद: डीआईओ
रोहतास डीआईओ डॉक्टर आरकेपी साहू ने बताया कि कोविड टीका से वंचित लोगों को टीकाकरण करना हम लोग का मुख्य मकसद है। इसको लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 टीका का तीनों डोज लेना अति आवश्यक है, वह भी सही समय पर। डॉ साहू ने कहा कि अभियान के साथ-साथ प्रतिदिन अस्पतालों में एवं हर घर दस्तक के माध्यम से टीका से वंचित लाभार्थियों को टीकाकृत किया जा रहा है।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.