रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

कैमूर : राजकीय पुरस्कार प्राप्त रामगढ़ के शिक्षक अनिल सिंह को टीईटी शिक्षकों ने किया सम्मानित

 कैमूर। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी केंद्र पर बिहार राज्य टीईटी शिक्षक समन्वय समिति की ओर से बिहार राजकीय पुरस्कार प्राप्त आदर्श प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय रामगढ़ के शिक्षक अनिल कुमार सिंह को फूल मालाओं से सम्मानित किया एवं मिठा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 सितंबर 2022, 10:58 AM (10 सितंबर 2022) 162 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 कैमूर। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी केंद्र पर बिहार राज्य टीईटी शिक्षक समन्वय समिति की ओर से बिहार राजकीय पुरस्कार प्राप्त आदर्श प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय रामगढ़ के शिक्षक अनिल कुमार सिंह को फूल मालाओं से सम्मानित किया एवं मिठाइयां भी बांटी गई। मालूम हो कि शिक्षक ने बच्चों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अलख जगाने के लिए विभिन्न शैक्षिक नवाचार और गतिविधियों के माध्यम से लगातार कोशिशें करते रहते हैं। यही नहीं उन्होंने विद्यालय में छात्राओं के लिए बस सुविधा का मुहैया समाजसेवियों से मदद लेकर कराया। जो वास्तव में यह उत्कृष्ट कार्य अन्य सबसे अलग है। इस तरह के हैरत अंगेज और नए-नए नुस्खे के तहत बच्चों में शिक्षा की ज्योति जगाने के लिए शिक्षकों के प्रयास को देखते हुए सरकार ने राजकीय सम्मान से नवाजा।(राजकीय पुरस्कार प्राप्त रामगढ़)

Read also : कैमूर : डीएम ने सभी विभागों का किया समीक्षा, भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध करने और वारंटियों की गिरफ़्तारी का निर्देश

इस मौके पर कुदरा प्रखंड क्षेत्र के न्यू प्राथमिक विद्यालय बहुआरा के प्रधानाध्यापक जाबिर हुसैन कहा कि बच्चों में शिक्षा के लव जगाने के लिए  ऐसे शिक्षक जिन्होंने अपनी सैलरी के पीछे नहीं भागा उन्होंने अपने सकारात्मक सोच से ही सभी शिक्षकों से अलग हटकर विद्यालय में बहुत सी व्यवस्थाओं को कायम करने में अपना योगदान दिया है यही नहीं उन्होंने कहा कि ऐसे निष्ठावान शिक्षक जिसने स्वयं जलकर भी शिक्षा की रोशनी फैलाने का बीड़ा उठाया हो ऐसे शिक्षक का सम्मान करने का मौका कैमूर की धरती पर कैमुर के शिक्षकों को मिल रहा है यह काफी सौभाग्य की बात है। इन शिक्षकों की ईमानदारी के चर्चे आज पूरे बिहार में डंका पीट रहा है। और ऐसे शिक्षकों से हमें आज सीख लेने की भी जरूरत है। इस मौके पर बिहार राज्य टीईटी शिक्षक समन्वय समिति के संस्थापक हरेंद्र कुमार ,प्रदेश अध्यक्ष सैयद जाबिर हुसैन, प्रदेश संयोजक प्रभात,प्रदेश कुमार विद्यार्थी,प्रदेश प्रवक्ता विवेक कुमार,जिला प्रवक्ता दुर्गेश सिंह, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार चतुर्वेदी,जिला प्रवक्ता आफताब अली कैमूरी,अनिसुर रहमान, अंकुर विकास त्रिवेदी, संजय कुमार जयसवाल आदी कई शिक्षक मौजूद रहे।(राजकीय पुरस्कार प्राप्त रामगढ़)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!