शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

कैमूर-मोहनियां वार्ड 7 गंदे नाली के पानी से जलमग्न,लोगों का घर से निकलना भी हुआ दुश्वार

कैमूर-भभुआ :-कैमुर जिले के मोहनियां नगर पंचायत के वार्ड सात में गंदे नाले के पानी से गलियां जलमग्न हो गई है,जिसके कारण घर से बाहर लोगों को निकलना भी दुश्वार हो गया है.वहीं इस बिक्राल समस्या को देखते हुए जिला परिषद सदस्य गीता पासी ने नगर पंच

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 अप्रैल 2022, 03:32 PM IST (2 अप्रैल 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 01:15 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

कैमूर-भभुआ :-कैमुर जिले के मोहनियां नगर पंचायत के वार्ड सात में गंदे नाले के पानी से गलियां जलमग्न हो गई है,जिसके कारण घर से बाहर लोगों को निकलना भी दुश्वार हो गया है.वहीं इस बिक्राल समस्या को देखते हुए जिला परिषद सदस्य गीता पासी ने नगर पंचायत के पदाधिकारियों की लापरवाही को मानते हुए आवाज उठाई है. बगल में नवोदय विद्यालय भी बना हुआ है.

जो सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी इसी जलजमाव से होकर विद्यालय में पढ़ने के लिए जाते हैं.वार्ड सात में रह रहे लोगों ने इस भारी समस्या को लेकर बीते चार दिनों से नगर पंचायत में शिकायत कर रहे हैं फिर भी नगर पंचायत विभाग के पदाधिकारी आंखे बंद किए हुए है. लोगों का कहना है नाले का निर्माण मानक रूप में नहीं किए जाने से विपरीत दिशा की ओर नाले का पानी आ रहा है जो वार्ड सात की गलियां पूरी तरह से जलमग्न हो गई है.

इस संबंध में जिला परिषद सदस्य गीता पासी बताती हैं कि वार्ड सात में जलजमाव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं विद्यालय पढ़ने जाने के लिए छात्र छात्राओं को भी दिक्कत आ रही है.नगर पंचायत के लोग समय पर टैक्स लेते रहते हैं लेकिन इस भारी जलजमाव की समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं.समय रहते इस पर संज्ञान नहीं लिया गया तो हम सभी लोग एकजुट होकर सड़क पर उतर जाएंगे.