रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

कैमूर: संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, पति पर ज़हर देकर मारने का आरोप

कैमूर: जिले से बड़ी खबर आ रही है कि संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत हो गयी. मृतका के भाई ने पति पर मारपीट कर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मोहनिया थाना में आवेदन दिया है. सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है.(कैम

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 अप्रैल 2022, 05:27 PM IST (28 अप्रैल 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 11:37 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

कैमूर: जिले से बड़ी खबर आ रही है कि संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत हो गयी. मृतका के भाई ने पति पर मारपीट कर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मोहनिया थाना में आवेदन दिया है. सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है.(कैमूर: संदेहास्पद स्थिति में)

मामला मोहनिय थाना क्षेत्र के ममरेज पुर गाँव का है, जहां मृतक विवाहिता ममरेजपुर गाँव निवासी चतुरी मुसहर की 26 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी बताई गई है. मृतक के भाई खिचाडु मुसहर ने बताया कि चतुरी मुसहर से मेरी बहन की शादी छह वर्ष पूर्व में हुई थी, तब से ही चतुरी मुसहर के द्वारा मेरी बहन को पैसों की माँग के लिए प्रताड़ित किया जाता था और मारपीट करता था. कहता था कि पैसा अपने बाप के घर से मांग नहीं तो जान से मार दूंगा. जिसकी शिकायत मुझे मेरी बहन द्वारा दी जाती थी.(कैमूर: संदेहास्पद स्थिति में)

फोन के माध्यम से गांव वालों द्वारा जानकारी मिली कि मेरी बहन की मौत हो गयी है, जिसके बाद मैं उसके ससुराल पहुँचा तो देखा कि मेरी बहन के मुंह से झाग निकल रहा है और उसके घर में कोई नहीं है. बाद मैं मोहनिया थाना पहुँचकर इसकी सूचना पुलिस को दिया. वहीं मेरे साथ मोहनिया पुलिस उसके घर गई. तब तक मेरी बहन की मौत हो गई थी.

जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आज सुबह पोस्मार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया. जिसके बाद आज मृतक का भाई ने अपने बहनोई चतुरी मुसहर के खिलाफ अपनी बहन की हत्या करने आरोप लगाते हुए मोहनिया थाना में आवेदन देकर कार्यवाई की मांग की. वहीं आवेदन पाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.