मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार में फिर लौटेगा जंगलराज, टूट जाएगी लालू और नीतीश की जोड़ी

दिल्ली से पटना लौटने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की जिसमें उन्होंने पार्टी प्रवक्ता पर निशाना साधा हैं। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा से पूछा गया कि जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि 19 और 20 तारीख क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 फरवरी 2023, 01:00 PM (16 फरवरी 2023) 459 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

दिल्ली से पटना लौटने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की जिसमें उन्होंने पार्टी प्रवक्ता पर निशाना साधा हैं।

वहीं, उपेंद्र कुशवाहा से पूछा गया कि जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि 19 और 20 तारीख को जो बैठक बुलाई गई है वह बैठक पार्टी नियम के खिलाफ है इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि जेडीयू कार्यकर्ताओं की बैठक है, यह पार्टी के खिलाफ कैसे है और अगर किसी प्रवक्ता ने कहा है तो यह सातवां आश्चर्य है.

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर नीतीश कुमार के तेजस्वी यादव को लेकर दिए बयान के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम मुख्यमंत्री के तौर पर एक्ट नहीं कर रहे हैं. जब बीते दिनों नीतीश कुमार से कैबिनेट विस्तार पर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने इस पर पत्रकारों को तेजस्वी यादव से जवाब मांगने को कहा था.

बता दें, नीतीश कुमार द्वारा कोई भी बात पार्टी के मंच पर रखने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैं तो कर रहा हूं दिल की बात लेकिन मुख्यमंत्री नहीं करते हैं. उनसे जब पूछा गया कि एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में क्या उन्होंने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं? इस पर जवाब देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैंने ऐसी बात कभी नहीं कही है.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!