शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

सोशल मीडिया से पत्रकारिता को मिला नया आयाम: प्रो पीताबस प्रधान

पत्रकारों के लिए उपयोगी साबित हो रहा सोशल मीडिया का इस्तेमाल: प्रो पीताबस प्रधान पत्रकारिता में बढ़ी सोशल मीडिया की पहुंच: प्रो पीताबस प्रधान गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय वेबिनार

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 मई 2022, 04:39 PM IST (14 मई 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 08:59 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पत्रकारों के लिए उपयोगी साबित हो रहा सोशल मीडिया का इस्तेमाल: प्रो पीताबस प्रधान

पत्रकारिता में बढ़ी सोशल मीडिया की पहुंच: प्रो पीताबस प्रधान

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया. “पत्रकारों का नया उपकरण सोशल मीडिया” विषय पर आयोजित वेबिनार में आमंत्रित वक्ता के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग के चेयरमैन प्रो डॉ पीताबस प्रधान उपस्थित रहे. कला संकाय के अध्यक्ष व पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के डीन प्रो डॉ सुरेश चंद्र नायक ने आमंत्रित वक्ता का स्वागत करते हुए विषय प्रवेश कराया.(सोशल मीडिया से पत्रकारिता)

Read Also: सासाराम के पायलट बाबा धाम में शुरू हुआ बुद्ध महोत्सव, कई देशों से पहंचे बौद्ध भिक्षुओं ने की पूजा

आमंत्रित मुख्य वक्ता प्रो डॉ पीताबस प्रधान ने वेबिनार में सोशल मीडिया को पत्रकारिता का महत्वपूर्ण उपकरण के तौर पर बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया ने पत्रकारिता के नए आयाम को गढ़ा है. पत्रकारों के लिए सोशल मीडिया ने त्वरित प्रतिपुष्टि से लेकर अपने पाठकों व दर्शकों के साथ सीधा सम्बंध स्थापित करने का मौका दिया है. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के विभिन्न उपकरणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान दौर में किस प्रकार से पत्रकारिता में सोशल मीडिया का सफल प्रयोग पत्रकारों द्वारा किया जा रहा है. सूचना व जानकारी को इकट्ठा करने से लेकर सूचनाओं के त्वरित सम्प्रेषण में पत्रकारों के लिए सोशल मीडिया ने सहूलियत पैदा की है.(सोशल मीडिया से पत्रकारिता)

उन्होंने अपने सम्बोधन में बताया कि किस प्रकार से सूचनाओं को एकत्रित और उनके प्रमाणिकता की जांच के उपरांत मीडिया का सर्वाधिक सफल इस्तेमाल कर समाचार सम्पादन किया जा सकता है. इंटरनेट के उद्भव और विकास से लेकर उसका जनसुलभ हो जाने के कालखंड में सूचना सम्प्रेषण में आएं बदलाव को उन्होंने अपने सम्बोधन में स्पष्ट रूप से समझाते हुए उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला.

इससे पूर्व विषय प्रवेश कराते हुए कला संकाय के अध्यक्ष प्रो डॉ सुरेश चंद्र नायक ने पत्रकारिता में तथ्यों के संकलन और उनकी प्रमाणिकता पर विस्तार से बताते हुए कहा कि पत्रकारों के लिए सूचनाओं के सम्प्रेषण के साथ उनके प्रमाणिकता की जांच भी इंटरनेट के युग में महत्वपूर्ण क्रियाकलाप में शामिल हो चुका है.

कार्यक्रम का संचालन विभाग की सहायक प्राध्यापक स्मृति ने किया. वेबिनार के अंतिम सत्र में छात्रों ने अपने सवाल भी आमंत्रित वक्ता के समक्ष रखें जिसका उन्होंने उत्तर दिया. कार्यक्रम का समापन पत्रकारिता एवं जनसंचार के विभागाध्यक्ष डॉ अमित कुमार मिश्र ने अतिथि वक्ता सहित सभी श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापन कर किया. कार्यक्रम में विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अमित कुमार सिंह, फहमीना हुसैन, स्नेहाशीष वर्धन, चंचल सिंह व जमाल खान के साथ साथ
विभाग के सभी छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भागीदारी दिखाई.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.