मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के करीबी को जेडीयू कोटे के मंत्री ने बताया ‘साइको’, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी!

पटना डेस्क: बिहार की सियासत में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है। जहां एक तरफ बीजेपी की तरफ से सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर हमला बोला जाता है। वही जनता दल यूनाइटेड की तरफ से भी राजद पर हमला करने का एक मौका नहीं छोड़ा जाता है। ब्रेकिंग: स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 फरवरी 2023, 03:41 PM (20 फरवरी 2023) 403 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार की सियासत में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है। जहां एक तरफ बीजेपी की तरफ से सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर हमला बोला जाता है। वही जनता दल यूनाइटेड की तरफ से भी राजद पर हमला करने का एक मौका नहीं छोड़ा जाता है।

ब्रेकिंग: सीएम नीतीश कुमार लेंगे राजनीति से संन्यास! तेजस्वी यादव बन पाएंगे मुख्यमंत्री?

इस बीच नीतीश कुमार को पत्र लिखे जाने और वीडियो वायरल किये जाने के मामले को लेकर बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर भड़के बिहार के मंत्री जमा खान इतना तक कह दिया कि सुधाकर सिंह को उनकी खुद की पार्टी के लोग साइको बुलाते हैं। मंत्री ने सुधाकर सिंह को चेताया कि वो सीएम नीतीश कुमार को लेकर उटपटांग बयान ना दे। उन्हें जब मौका मिला था तो उन्होंने काम नहीं किया।

वहीं, जमा खान ने कहा कि सुधाकर सिंह का व्यवहार ना सिर्फ जेडीयू को बल्कि राजद को भी अच्छा नहीं लगता है। मंत्री ने आगे कहा कि वह अपने पिता के दम पर विधायक बने थे और आगे जाकर मंत्री भी बन गए थे। सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें काम करने का बड़ा मौका दिया था, लेकिन उन्होंने तेजगरी दिखाते हुए काम ना करने के बजाय सीएम नीतीश कुमार पर ही हमला बोलना शुरू कर दिया।

हालांकि, जिस तरह से वह बगावती सुर अलाप रहे हैं। इससे उन्हें आगे जाकर नुकसान होगा और हो सकता है पार्टी उन्हें निकाल भी दे। अगर उन्हें सीएम नीतीश कुमार से इतनी ही शिकायत थी तो अपने पार्टी से बात करनी चाहिए थी। गौरतलब है कि नीतीश कुमार का आज उपेंद्र कुशवाहा ने भी साथ छोड़ दिया, जिसके बाद जेडीयू के भीतर खाने खलबली मच गई है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!