शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई की घटना पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, ‘कानून-व्यवस्था’ को लेकर उठाए सवाल

औरंगाबाद में जनाक्रोश रैली निकालकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
23 सितंबर 2026, 01:38 PM IST (23 सितंबर 2026) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 03:31 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन ,औरंगाबाद। जमुई जिले में 19 सितंबर को नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित बदसलूकी, मारपीट एवं छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस ने बिहार की कानून-व्यवस्था और महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा को लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधा। मंगलवार को जिला कांग्रेस समिति की ओर से इस घटना के विरोध में शहर में जनाक्रोश रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व औरंगाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने किया।


रैली अनुग्रह स्मारक से शुरू होकर रमेश चौक गोलंबर पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने जमुई की घटना को गंभीर बताते हुए सरकार से पूरे मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की।


कांग्रेस नेताओं के अनुसार, कोचिंग से लौट रहे कक्षा दसवीं के छात्र-छात्रा के साथ कुछ युवकों द्वारा कथित रूप से बदसलूकी और मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित किए जाने की भी जानकारी दी गई है।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद शंकर सिंह ने कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वायरल वीडियो में छात्रा के साथ कथित उत्पीड़न और छात्र के साथ मारपीट का दृश्य सामने आया है। पार्टी ने घटना की निंदा करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने की मांग की।


आनंद शंकर सिंह ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों और प्रखंडों में विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में औरंगाबाद में भी धरना-प्रदर्शन किया गया।
धरना-प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, शैलू दुबे, इरफान अंसारी, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह, मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र सिंह, देव प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, युवा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, जम्होर मुखिया बृज किशोर शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष गायत्री देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।