रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

रोहतास जिले के तिलौथू में गाजे बाजे के साथ निकाली गई जलभरी व कलश यात्रा

 रोहतास। चैती नवरात्र को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जगह जगह पर कलश स्थापना प्रारंभ हुआ । श्रद्धालुओं ने सोन नदी से जल भर कर जलभरी के साथ कलश स्थापना कर अनुष्ठान प्रारंभ किया। जहां तिलौथू स्थित बड़ी संघत गुरुद्वारा से हजारों क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 अप्रैल 2022, 10:42 AM IST (3 अप्रैल 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 02:26 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
 रोहतास। चैती नवरात्र को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जगह जगह पर कलश स्थापना प्रारंभ हुआ । श्रद्धालुओं ने सोन नदी से जल भर कर जलभरी के साथ कलश स्थापना कर अनुष्ठान प्रारंभ किया। जहां तिलौथू स्थित बड़ी संघत गुरुद्वारा से हजारों की संख्या में महिला पुरुषों ने गाजे बाजे व घोड़े के साथ जलभरी कर कलश स्थापना किया तथा पूरे नवरात्र बड़ी संघत गुरुद्वारा में श्रीमद् भागवत कथा का कथा वाचन किया जाता है ।
     बड़ी संघत गुरुद्वारा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिवर्ष श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाता है। जिसमें अयोध्या, हरिद्वार तथा द्वारिका से कथावाचक को बुलाया जाता है। इस बार श्रीमद् भागवत कथा वाचक के रूप में अयोध्या से भगवतानन्द महाराज जी को बुलाया गया है। जो प्रतिदिन 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे। जिस रसपान हजारों महिला व पुरुषों द्वारा प्रतिदिन किया जाता है ।वहीं तिलौथू स्थित बूढ़ी माई मंदिर से भी सैकड़ों महिला पुरुष द्वारा पूरे तिलौथू गांव का भ्रमण कर कलश उठाया गया तथा सोन नद से जल भरी कर कलश स्थापना की गई।
   चैत्री नवरात्रि के दौरान 9 दिन शारदीय पाठ किया जाएगा तथा नवमी के दिन भंडारा का कार्यक्रम होगा। इस मौके पर बड़ी संघत गुरुद्वारा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हिंदू हृदय सेवा समिति तिलौथू द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें उपमुखिया अजित कुमार , आशुतोष कुमार, कुंदन कुमार, पंकज कुमार, विकास रंजन, रमेश भारद्वाज, दीपू चंद्रवंशी, अखिलेश कुमार, विक्की चंद्रवंशी, रवीश कुमार, विवेक चंद्रवंशी इत्यादि सदस्य शामिल हैं वही तिलौथू बूढ़ी माई पूजा समिति में शेषनाथ चौधरी, सुनील यादव, सरजू यादव इत्यादि लोग मौजूद थे।

चैत नवरात्रि को लेकर ताराचांडी दरबार में लगा श्रद्धालुओं का भीड़