सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

अस्पताल ले जाने के बजाए झाड़-फूंक कराने लगे परिजन, सांप डसने से युवक की मौत

औरंगाबाद: चिकित्सा  और विज्ञान के क्षेत्र में देश जहां नई नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। वहीं, आज भी अंधविश्वास की जड़े ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के बीच अभी भी देखने को मिल रही है। ताजा मामला औरंगाबाद जिले का है, जहां एक युवक को सांप ने डस

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 सितंबर 2023, 04:34 PM (7 सितंबर 2023) 762 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
औरंगाबाद: चिकित्सा  और विज्ञान के क्षेत्र में देश जहां नई नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। वहीं, आज भी अंधविश्वास की जड़े ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के बीच अभी भी देखने को मिल रही है। ताजा मामला औरंगाबाद जिले का है, जहां एक युवक को सांप ने डस लिया। जिसके बाद अस्पताल में इलाज कराने की जगह परिजन झाड़ फूंक कराने ले गए। जिससे उसकी जान चली गई। मृतक युवक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के महुआवां पंचायत के भैयाराम बिगहा गांव के राम अवतार भुइयां के पुत्र 35 वर्षीय अनिल भुइयां के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात अनिल अपने घर में फर्श पर सोया हुआ था। इसी बीच मध्य रात्रि एक सांप ने उसके कान में डस लिया।

अनुसूचित जाति से आने वाले राज्यपाल का अपमान कर रही सरकार : जनक राम

सांप डसने के बाद अनिल की चीख सुनकर घरवाले आये और उन्होंने चीखने का कारण पूछा तो अनिल ने बताया कि शायद उसे सांप ने काट लिया है। इसी दौरान परिवार वालों की नजर सांप पर भी पड़ गई। जिसके बाद लोगों ने सांप को मारकर एक डिब्बा में बंद कर दिया। आनन-फानन में परिजन अनिल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचे। जहां, स्थिति गंभीर होने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से भी चिकित्सकों ने मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल गया रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन अनिल को मेडिकल कॉलेज ना ले जाकर झाड़फूंक कराने लगे। इसी क्रम में गुरुवार को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अनिल की पत्नी ज्योति देवी का भी रो रोकर हालत ख़राब है। मृतक अपने पीछे एक पुत्र छोड़ गया है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!