मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

शादी के मंडप में लाल जोड़े में सजी दुल्हन दूल्हे का करती रही इंतजार, नहीं आई बारात

पटना डेस्क: एक रिपोर्ट के अनुसार कुंदरकी में मेहंदी लगाकर दुल्हन दिन भर अपने होने वाले पति का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बारात लेकर पहुंचा ही नहीं। लाल जोड़ में सजी दुल्हन को जब मामले का पता चला तो उसकी आंखों से आंसू निकलने लगे। बिहार मे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 जुलाई 2023, 02:44 PM (3 जुलाई 2023) 318 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक रिपोर्ट के अनुसार कुंदरकी में मेहंदी लगाकर दुल्हन दिन भर अपने होने वाले पति का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बारात लेकर पहुंचा ही नहीं। लाल जोड़ में सजी दुल्हन को जब मामले का पता चला तो उसकी आंखों से आंसू निकलने लगे।

बिहार में गुरु शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार, छात्रा के संग बंद कमरे में टीचर लड़ा रहा था इश्क!

पंडाल में खाना बन रहा था। आंगन में दहेज का सामान सजा हुआ था। वहीं घर में मेहमानों का जमावड़ा लगा था। इस तरह बारात न आने की जानकारी पर निकाह की खुशियां गम में बदल गईं। लड़की पक्ष ने डायल 112 को फोन कर बुला लिया। पुलिस ने लड़की पक्ष को थाने ले गई। बारात बांकीपुर से जलालपुर आनी थी।

कुंदरकी के जलालपुर निवासी मरहूम गरीब किसान अनवार हुसैन की बेटी शबाना बी का निकाह बांकीपुर निवासी वाहिद हुसैन के बेटे उवैश से तय किया था। रविवार को बरात आनी थी। दुल्हन के भाई ने बताया, उसकी बहन का प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसके बाद पंचायत हुई थी। पंचायत में निकाह पर सहमति बनी थी। परिवार वाले निकाह में आए मेहमानों को खाना खिला रहे थे। लेकिन काफी समय बीतने के बाद बारात नहीं आई। बताया कि दूल्हा पक्ष के लोगों ने शादी में जो मांगा था, हमने उससे भी बढ़कर दिया। दहेज के समान के साथ-साथ डेढ़ लाख कैश भी दे रहे थे। लेकिन बारात नहीं आई। जब कारण जानने की कोशिश की गई तो लड़के और उसके परिवार के फोन बंद थे।

बिहार में दूल्हा बदलकर बारात लेकर पहुंची लड़के की मां, जानिए फिर क्या हुआ..

जब दुल्हन को बारात न आने की सूचना मिली तो वह हैरान रह गई। बारात न आने से दुल्हन हाथ में मेहंदी लगाए ही बैठी रही। वही दुल्हन ने खुद 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन को अपने साथ थाने ले आई। दुल्हन ने बताया कि वह दिल में सपने सजाए दूल्हे के इंतज़ार कर रही है। फिलहाल दुल्हन पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!