सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

चर्चित सुजीत मेहता हत्याकांड में पुलिस ने जारी किया दो स्केच सूचना देने वाले लोगों को मिलेगा  इनाम

औरंगाबाद :  चर्चित सुजीत मेहता हत्याकांड मामले में औरंगाबाद पुलिस द्वारा शुक्रवार को  दो स्केच जारी किया है तथा सूचना देने वालों के लिए औरंगाबाद पुलिस ने इनाम की बात भी कही है । सुजीत मेहता हत्याकांड में अभियुक्तों को पकड़ने के लिए औरंगाबाद

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 अगस्त 2022, 09:08 AM (19 अगस्त 2022) 383 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
औरंगाबाद :  चर्चित सुजीत मेहता हत्याकांड मामले में औरंगाबाद पुलिस द्वारा शुक्रवार को  दो स्केच जारी किया है तथा सूचना देने वालों के लिए औरंगाबाद पुलिस ने इनाम की बात भी कही है । सुजीत मेहता हत्याकांड में अभियुक्तों को पकड़ने के लिए औरंगाबाद पुलिस ने एक नया हथकंडा अपनाया है । इस संबंध में औरंगाबाद पुलिस द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है । साथ ही स्केच की हुई दो तस्वीर भी जारी की गई है । औरंगाबाद पुलिस अब स्केच की हुई तस्वीर के जरिए अपराधियों को पकड़ने के जुगाड़ में लगी हुई है । जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस ने यह भी कहा है की स्केच से जुड़े चेहरे के बारे में बताने वाले लोगों को  इनाम दिया जाएगा साथ ही उनकी  गोपनीयता  भी बरकरार रखी जाएगी। (चर्चित सुजीत मेहता हत्याकांड )
एसडीपीओ औरंगाबाद –   9431800106
 अम्बा थानाध्यक्ष –  9431822243
कुटुम्बा थानाध्यक्ष  –  9431822242

बिना चिकित्सीय परामर्श के प्रसव के दौरान ऑक्सीटोसिन शिशुओं के लिए खतरनाक

6 अगस्त को हुई थी सुजीत मेहता की हत्या 
गौरतलब हो की  औरंगाबाद पुलिस द्वारा अम्बा थाना में 6 अगस्त को भादवि. की  धारा 302 /307 /34 के तहत  कांड संख्या 191 /22 दर्ज की गयी थी। जिसमें  तकनीकी अनुसंधान एवम अन्य स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर  औरंगाबाद पुलिस द्वारा  दो स्केच जारी किया गया है  और स्केच से जुड़े चेहरों के बारे में सूचना देने वालो को पुलिस द्वारा इनाम देने की घोषणा भी की गयी  है । ज्ञात हो की सुजीत मेहता की हत्या के बाद कुटुम्बा प्रखण्ड क्षेत्र में पुलिस के प्रति लोगों में  काफी आक्रोश देखने को मिला था। जिसके बाद औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर   तत्कालीन अम्बा थानाध्यक्ष और कुटुम्बा थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर भी किया जा चुका है।(चर्चित सुजीत मेहता हत्याकांड )
इस चर्चित हत्याकांड  के हत्यारों को पकड़ने के लिए औरंगाबाद पुलिस पर काफी दबाव है और अभी तक पुलिस के हाथ कुछ खास नही लग पाया है । अब पुलिस ने विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर दो स्केच जारी किया है और अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है । अब देखना होगा कि औरंगाबाद पुलिस सुजीत मेहता के दिन दहाड़े हुई हत्या के मामले को कब तक सुलझा पाती है (चर्चित सुजीत मेहता हत्याकांड )
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!