सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बच्चों के बीच हुए विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे​​​​​​​, एक दर्जन से अधिक घायल

औरंगाबाद: जिले के सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो जातीय समुदाय के बीच हिंसक मारपीट की घटना घटी। इस घटना में दोनों पक्ष से भाजपा पिछड़ा जिलाध्यक्ष समेत एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 सितंबर 2023, 04:29 PM (13 सितंबर 2023) 710 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
औरंगाबाद: जिले के सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो जातीय समुदाय के बीच हिंसक मारपीट की घटना घटी। इस घटना में दोनों पक्ष से भाजपा पिछड़ा जिलाध्यक्ष समेत एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद उक्त गांव में दो जातीय समुदाय के बीच तनाव व्याप्त है। घटना के बाद से फेसर थाना पुलिस गांव में कैंप कर रही है। घटना मंगलवार देर शाम जिले के सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव का है। जख्मियों में प्रथम पक्ष से रामबरत मेहता के 50 वर्षीय पुत्र अमेरिका मेहता, 42 वर्षीय पुत्र रंजीत मेहता (भाजपा जिलाध्यक्ष,पिछड़ा वर्ग), नरेश मेहता के 28 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार, अनिल वर्मा के 15 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार, बबलू मेहता के 21 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार, शंभू वर्मा के 17 वर्षीय पुत्र धोनी कुमार एवं राजेंद्र वर्मा के 17 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार जबकि दूसरे पक्ष से 65 वर्षीय महावीर पासवान, 55 वर्षीय दर्शन पासवान, रघुवीर पासवान के 32 वर्षीय पुत्र साधु उर्फ अनुज पासवान, रामप्रवेश पासवान के 25 वर्षीय पुत्र बबुनी पासवान, महाराज पासवान के 20 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार एवं शिवध्यान पासवान के 18 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार शामिल है। प्रथम पक्ष से जख्मी भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष रंजीत मेहता ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा तीन दिन पूर्व एक जातीय विशेष तो टारगेट कर फेसबुक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज का वीडियो डाला गया था। मंगलवार की शाम दोनों पक्षों के बच्चों के बीच इसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया।

सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम की हुई शुरूआत

बच्चों के द्वारा जब इसकी सूचना घर आकर लेकर अपने परिवार के सदस्यों को दी गई तब बच्चों की बात पर घर के लोग पहुंचे।तभी दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा लाठी-डंडे व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। जिससे सभी लोग जख्मी हो गए। दूसरे पक्ष से बबुनी पासवान ने बताया कि सभी लोग गांव के ही पूल पर बैठे हुए थे। तभी उक्त लोगों द्वारा जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए जानलेवा हमला किया गया। जिसके कारण सभी लोग जख्मी हो गए। हालांकि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना फेसर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर फेसर थाना पुलिस दलबल के साथ गांव पहुंची और दोनों जातीय समुदाय के बीच तनाव देखकर कैंप करने लगी। घटना के बाद सभी ज़ख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा सभी का उपचार किया गया। हालांकि इस संबंध में बुधवार की दोपहर फेसर थानाध्यक्ष धनंजय सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के तरफ से आवेदन प्राप्त हुए है और प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। विवाद बच्चों की बात को लेकर हुआ है। दोनों तरफ से प्राप्त आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है। मामला जो भी सही होगा जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!