मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार में भरी पंचायत से फिल्मी स्टाइल में दुल्हन को बाइक पर उठा ले गए, जानिए हैरान कर देने वाला मामला

पटना डेस्क: बिहार के से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर शादी की है। इसे लेकर पंचायती बुलाई गई। बहन के लव मैरिज से नाराज भाई ने अपने दोस्त की मदद से उसे भरी पंचायत से बाइक से जबरन उठाकर ले गए। इस दौरान सैकड़ों की स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 जून 2023, 01:57 PM (5 जून 2023) 669 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार के से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर शादी की है। इसे लेकर पंचायती बुलाई गई। बहन के लव मैरिज से नाराज भाई ने अपने दोस्त की मदद से उसे भरी पंचायत से बाइक से जबरन उठाकर ले गए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में खड़े लोग तमाशा देखते रहे। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है।

बिहार: ग्रामीणों ने लड़के के मना करने के बाद भी प्रेमी-प्रेमिका की कराई शादी, जानिए पूरा मामला

इस संबंध में युवक के पिता ने बथनाहा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में भंगही पंचायत निवासी सुरेश ठाकुर ने बताया कि उनके बेटे छोटू कुमार को एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके बाद दोनों ने भाग कर शादी रचा ली। पीड़ित सुरेश ठाकुर ने बताया कि बीते दिनों 28 मई को मुझे मुखिया द्वारा अपने कार्यालय में बुलाया गया। वहीं अपमानित कर मुझे मारा-पीटा गया और बंधक बनाकर रखा। मेरी हालत बिगड़ते देख उन लोगों ने मुझे सड़क किनारे फेंक दिया। मेरे परिवार के सदस्यों द्वारा मुझे अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती करवाया गया।

शादी के बाद दूल्हे ने दुल्हन की कराई दूसरी शादी, वजह जानकर हर कोई रह गया दंग

बता दें, सूचना मिलते ही बथनाहा थाना अध्यक्ष नंदकिशोर नंदन एवं फारबिसगंज एसडीपीओ खुसरू सिराज दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी बिंदुओं पर जांच की। जांच के क्रम में लड़की की मां को महिला पुलिस बल द्वारा पूछताछ के लिए थाना लाया गया और लड़की को लेकर पूछताछ की गई। वहीं पंचायत के मुखिया लालू मंडल ने बताया कि गाली गलौज और मारपीट का आरोप बेबुनियाद है। यह सब उनकी छवि धूमिल करने का असफल प्रयास है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!