सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

झारखंड के चाईबासा में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल, पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़

झारखंड के चाईबासा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए। यह घटना हाथीबुरू जंगल क्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने गलती से नक्सलियों द्वारा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 मार्च 2025, 05:57 AM (19 मार्च 2025) 680 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

झारखंड के चाईबासा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए। यह घटना हाथीबुरू जंगल क्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने गलती से नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी पर कदम रख दिया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ।

इस विस्फोट में सीआरपीएफ के एक अधिकारी और एक जवान घायल हो गए, जिन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया। इसी दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दोनों ओर से गोलियां चलीं।

गौरतलब है कि चाईबासा और उसके आसपास के इलाकों में नक्सली गतिविधियां बढ़ी हैं। पिछले कुछ महीनों में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर कई जवानों को निशाना बनाया है। सुरक्षाबलों ने इलाके में नक्सलियों के सफाए के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।

 इससे पहले भी सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए कई बार आईईडी विस्फोट किए जा चुके हैं, जिसमें कई जवान शहीद हो चुके हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि इस खतरे को पूरी तरह से खत्म किया जा सके |

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!