गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

अनुसूचित जाति से आने वाले राज्यपाल का अपमान कर रही सरकार : जनक राम

मीडिया दर्शन/पटना डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री जनक राम ने आज कहा कि जब भी बड़े भाई और छोटे भाई (लालू प्रसाद और नीतीश कुमार) की सरकार बनती है, तब तब एससी , एसटी का अपमान कराया जाता है। उन्होंने कहा कि हाल में अब प्रदेश क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 सितंबर 2023, 09:12 PM IST (7 सितंबर 2023) अपडेट: 5 नवंबर 2026, 12:55 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/पटना डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री जनक राम ने आज कहा कि जब भी बड़े भाई और छोटे भाई (लालू प्रसाद और नीतीश कुमार) की सरकार बनती है, तब तब एससी , एसटी का अपमान कराया जाता है। उन्होंने कहा कि हाल में अब प्रदेश के राज्यपाल का अपमान कराया जा रहा है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि  यह कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले जब बड़े भाई की सरकार थी तब दलितों पर जुल्म काफी जुल्म किए जा रहे थे और उनकी हत्याएं भी होती थी l
उन्होंने कहा कि राज्यपाल उच्च शिक्षा की स्थिति में सुधार करने के लिए कई तरह के बदलाव कर रहे लेकिन एक सचिव के द्वारा उन्हे अपमानित किया जा रहा। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर इसके लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार बताया।

शाखा प्रबंधक ने मृतक के परिजन को चेक दिया

पूर्व मंत्री भीम सिंह ने भी कहा कि आज संवैधानिक पद पर बैठे कुलाधिपति सह राज्यपाल को अपना दर्द सार्वजनिक कार्यक्रम में व्यक्त करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह अपमान केवल राज्यपाल का अपमान नहीं बल्कि सभी दलित, महादलित का अपमान है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल पहला नागरिक होते हैं, इस कारण यह बिहार का भी अपमान है।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  लखींद्र पासवान ने कहा कि दलितों को अपमानित करना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ओर जहां रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाकर सम्मानित कर रहे वहीं बिहार में दलित राज्यपाल को अपमानित किया जा रहा है।
उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी पर  संगत का ही असर दिख रहा है।
प्रेस वार्ता में भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर सुहेली मेहता, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार तांती प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार उपस्थित थे l