शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

Good News: बिहारियों को मिलेगी जल्द बड़ी सौगात, जानिए नीतीश कुमार का प्लान

Good News: बिहारवासियों के लिए काफी अच्छी खबर सामने आ रही है। बिहार से झारखंड आने वाले लोगों का ताता हमेशा लगा रहता है, लेकिन सिर्फ आने जाने के लिए बस और ट्रेन ही एक साधन है। अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जल्द पटना से देवघर के लिए

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 फरवरी 2023, 02:30 PM IST (14 फरवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Good News: बिहारवासियों के लिए काफी अच्छी खबर सामने आ रही है। बिहार से झारखंड आने वाले लोगों का ताता हमेशा लगा रहता है, लेकिन सिर्फ आने जाने के लिए बस और ट्रेन ही एक साधन है। अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जल्द पटना से देवघर के लिए विमान सेवा शुरू होने वाली है।

इस बात को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद डीजीसीए द्वारा स्लॉट दिया गया व शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पटना के अलावा रांची से भी देवघर के लिए विमान सेवा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। देवघर से रांची का किराया 2050 रुपये व देवघर से पटना का किराया 2500 रुपये निर्धारित किया गया है। देवघर से रांची का सफर 55 मिनट में पूरा होगा, जबकि देवघर से पटना का सफर एक घंटे में पूरा होगा

Good News: जानिए प्लान

हालांकि, शेड्यूल के मुताबिक देवघर-रांची की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चलेगी, जबकि देवघर-पटना की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को चलेगी। देवघर एयरपोर्ट से पटना की फ्लाइट सुबह 11:20 बजे टेकऑफ करेगी व पटना एयरपोर्ट पर दोपहर 12:25 बजे लैंडिंग होगी। वापस पटना एयरपोर्ट से यह फ्लाइट दोपहर 12:45 बजे टेकऑफ करेगी व 13:45 बजे देवघर एयरपोर्ट पर लैंडिंग होगी। इसलिए अब बिहार से देवघर जाने वालों को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि जल्द वह कुछ मिनटों में पटना से देवघर पहुंच जाया करेगें।