गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

पूर्व  वार्ड सचिवों ने भरी हुंकार,25 को पटना में करेंगें महाधरना

मीडिया दर्शन/चेनारी।पूर्व वार्ड सचिव संघ बिहार प्रदेश कमिटी  के द्वारा अपनी लम्बित मांगों के समर्थन में आगामी 25 सितंबर को राजधानी पटना में आयोजित होने वाले महाधरना की तैयारी को ले संघ के स्थानीय प्रखड कमिटी द्वारा बुधवार को बैठक की गई,जिसक

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 सितंबर 2023, 10:16 PM IST (13 सितंबर 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 08:35 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/चेनारी।पूर्व वार्ड सचिव संघ बिहार प्रदेश कमिटी  के द्वारा अपनी लम्बित मांगों के समर्थन में आगामी 25 सितंबर को राजधानी पटना में आयोजित होने वाले महाधरना की तैयारी को ले संघ के स्थानीय प्रखड कमिटी द्वारा बुधवार को बैठक की गई,जिसकी अध्यक्षता सुरेश कुमार दुबे तथा संचालन विमल पांडेय ने किया।पूर्व वार्ड सचिवो ने अपने हक के लिए संघर्ष को जारी रखने की हुंकार भरी।प्रखण्ड सचिव विरज कुमार पांडेय उर्फ विमल पांडेय ने बताया की हमारी मुख्य मांगों में बिहार सरकार पंचायती राज विभाग द्वारा जारी पत्र संख्या 72/19 को रद्द कराते हुए राज्य के 114691 पूर्व वार्ड सचिवो की स्थायी बहाली कराना तथा बकाया मानदेय का भुगतान करना शामिल है।श्री पांडेय ने कहा की संघ द्वारा पिछले 9 महीने से गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन सरकार चुप है।उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जब विपक्ष मे थे तब हमारी मांगों पर विचार करने की बात कही थी

सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम की हुई शुरूआत 

लेकिन सत्ता में आते ही वे अपना वादा भुल गए जिससे बाध्य होकर हमने अपना आंदोलन और तेज करने का निर्णय लिया है।प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार दुबे ने कहा की प्रदेश कमिटी के पत्रांक 58 दिनांक 3.9.23 के निर्देश पर प्रखंडवार एवं जिलावार बैठको का आयोजन कर महाआंदोलन की तैयारियां की जा रही है,अब सरकार के साथ आर-पार की लडाई लड़ी जाएगी जिसकी तैयारी में हम लगे हुए है।बैठक में अशोक रजक, सोभनाथ सिंह,शिवपूजन तिवारी, धनंजय कुमार,संजय कुमार तिवारी,पारसनाथ राम, लीलावती देवी, ओमप्रकाश तिवारी,महावीर कुमार,रामाशीष पांडेय,संजय तिवारी ,मनोज सिंह,पार्वती देवी,तेतरी कुमारी,चिंता देवी,अशोक रजक,सतेंद्र लाल,महेंद्र पासवान,चंदन कुमार,गुप्तेश्वत सिह,धर्मशीला देवी,रामाशीष पांडेय सहित सैकड़ों पूर्व वार्ड सचिव उपस्थित थे।