रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन: देश ने खोया एक महान अर्थशास्त्री और नेता

दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रखर अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार रात 8:06 बजे उन्हें उम्र संबंधी समस्याओं के चलते दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान रात 9:51

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 दिसंबर 2024, 11:41 AM IST (27 दिसंबर 2024) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 12:12 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रखर अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार रात 8:06 बजे उन्हें उम्र संबंधी समस्याओं के चलते दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान रात 9:51 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के शिल्पकार माने जाते हैं। 1991 में वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने आर्थिक सुधारों की नींव रखी, जिसने भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 2004 से 2014 तक उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं और अपने नेतृत्व में भारत को कई उपलब्धियां दिलाईं।

उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनेताओं, अर्थशास्त्रियों और आम नागरिकों ने उनके योगदान को याद करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके शांत और विचारशील नेतृत्व को हमेशा याद किया जाएगा।