सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष थामा रालोजद का दामन 

औरंगाबाद : जिले के नबीनगर प्रखंड के बड़ेम निवासी कंकेर पैक्स के अध्यक्ष रहे उदय कुमार सिंह ने गुरुवार को  उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल का दामन थाम लिया है। उदय सिंह बड़ेम बाजार स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में आयोजित मिलन स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 सितंबर 2023, 03:55 PM (14 सितंबर 2023) 54 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
औरंगाबाद : जिले के नबीनगर प्रखंड के बड़ेम निवासी कंकेर पैक्स के अध्यक्ष रहे उदय कुमार सिंह ने गुरुवार को  उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल का दामन थाम लिया है। उदय सिंह बड़ेम बाजार स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी में शामिल हुए, जहां  उपेंद्र कुशवाहा ने खुद अपने हाथों से माला पहनाकर उदय सिंह को अपनी पार्टी में शामिल किया। इधर उदय सिंह के पार्टी में शामिल होते ही काराकाट संसदीय क्षेत्र में भूचाल आ गया है। साथ ही राजनीतिक गलियारे में भी हड़कंप मच गई है। उदय सिंह की छवि को देखते हुए विरोधियों में बवाल मचा है। क्योंकि , उदय सिंह एक अच्छे सामाजिक व्यक्ति रहे है और नेता नही होते हुए भी अपने क्षेत्रों में ग्रामीणों की काफी मदत  करते आए हैं। यही लारन है कि ग्रामीण उनसे बहुत प्रसन्न  रहते हैं । उदय सिंह ने बताया कि स्वयं श्री कुशवाहा ने उन्हे अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया था। जिसके बाद  ऑफर को स्वीकार करते हुए वे उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष रालोजद में शामिल हो गए हैं।

भारत पर्यटन पटना में  हिन्दी दिवस का हुआ आयोजन

उपेन्द्र कुशवाहा के पार्टी के गोह से पूर्व विधायक रहे डॉ रणविजय कुमार और औरंगाबाद के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मेहता सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में रालोजद में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष अशोक मेहता ने कहा, ” उदय सिंह को पार्टी में शामिल होने से औरंगाबाद एवं काराकाट लोक सभा क्षेत्र में N D A गठबंधन और मजबूत होगी। ”

वहीं उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि उदय सिंह को पार्टी में शामिल होने से रालोजद को काराकट लोक सभा क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों काफी सहयोग मिलेगा। क्योंकि,  ‘ घमंडिया गठबंधन’ है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्षी गठबंधन के भारत ब्लॉक के लिए गढ़ा गया शब्द है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!