शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

पुआल के गांज में लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान

ओबरा: चपरी गांव में सोमवार की देर रात लगभग 10 बजे 2 किसान कमलेश पासवान एवं गौतम पासवान के खलिहान में रखे पुआल के गांज में आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक पुआल के गंज धू धुकर जल उठे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अखिल भारतीय विद्यार्थी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 जनवरी 2023, 11:16 PM IST (17 जनवरी 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 02:35 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

ओबरा: चपरी गांव में सोमवार की देर रात लगभग 10 बजे 2 किसान कमलेश पासवान एवं गौतम पासवान के खलिहान में रखे पुआल के गांज में आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक पुआल के गंज धू धुकर जल उठे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य पुष्कर अग्रवाल एवं थाने को दी। सूचना मिलते हैं ओबरा थाना पुलिस आग बुझाने के लिए एक दमकल लेकर पहुंची।लेकिन दमकल की एक गाड़ी आग बुझाने में सफल नहीं हो पा रही थी। तभी मौके पर पहुंचे अभाविप नेता ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी और सूचना पर श्री सीमेंट एवं अन्य जगह से दो दमकल और पहुंची। तीनों दमकल के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आगलगी की घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वही ग्रामीणों ने इसे किसी असामाजिक तत्वों की करतूत बताई है। अभाविप नेता ने श्री अग्रवाल ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत दोनों किसानों को मुआवजा की राशि देने की मांग की है।