शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

ज्वेलरी के दुकान में तिजोरी काटकर लाखों  रुपए के जेवरात की भीषण डकैती

बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर बाजार स्थित जोगी साह फल गद्दी के डकैती का उद्दभेदन भी नहीं हो पाया कि हसनपुर बाजार स्थित मछुआ पट्टी रोड माकेर्ट में मंगलवार की रात्रि हसनपुर प्रखण्ड के पूर्व प्रखण्ड प्रमुख बुलु दास क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 दिसंबर 2022, 08:58 PM IST (27 दिसंबर 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर बाजार स्थित जोगी साह फल गद्दी के डकैती का उद्दभेदन भी नहीं हो पाया कि हसनपुर बाजार स्थित मछुआ पट्टी रोड माकेर्ट में मंगलवार की रात्रि हसनपुर प्रखण्ड के पूर्व प्रखण्ड प्रमुख बुलु दास के श्री नारायण दास ज्वेलर्स दुकान में अज्ञात बदमाशों ने ज्वेलरी के दुकान के पीछे दरवाजे तोड़कर दुकान के अंदर में रखे दो तिजोरी को काटकर लाखों रुपए के जेवरात लूटकर चलते बने । घटना के सम्बंध में श्री नारायण दास ज्वेलर्स के दुकानदार बुलु दास बताते हैं कि नित्य दिन के भांति वे सोमवार को शाम के सात बजे दुकान बन्द कर घर चले गए ।(ज्वेलरी के दुकान में )
मंगलवार की सुबह जब वे दुकान खोला तो पाया कि दुकान की दोनों तिजोरी टूटा पड़ा हुआ था और तिजोरी में रखा जेवर गायब था । बुलु दास ने बताया कि तिजोरी में 250 ग्राम सोना का जेवर व 15 किलो चांदी का जेवर एवं दो लाख रुपये के बंधक का जेवर एवं जरूरी कागजात अपराधियों ने डकैती कर ले गए । सूचना पर पहुंचे हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती ने घटना स्थल का निरीक्षण कर डॉग स्क्वायड को घटना स्थल पर बुलाया । डॉग स्क्वायड ने घटना स्थल का निरीक्षण किया लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया । रोसड़ा अनुमंडल एसडीपीओ शिवम् कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया और  अपराधियों की जल्द ही गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया । घटना को लेकर हसनपुर व्यावसायिक संघ में काफी आक्रोश है ।

अमेरिका के शोध वैज्ञानिक प्रोफ़ेसर दशरथ सिंह कार्यक्रम में हुए शामिल

व्यवसायियों ने उच्च पदाधिकारियों से मांग किया है कि हसनपुर में पुलिसिंग के रवैये में सुधार करवाते हुए आये दिन हसनपुर में बढ़ते क्राइम को कंट्रोल कर व्यवसायियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाय , अन्यथा हसनपुर व्यवसायिक संघ आन्दोलन करने के लिए मजबूर हो जायेगा ।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें