रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

भाभी की छोटी बहन से हुआ प्यार, मना करने पर लड़की के मां-बाप को मारी गोली

एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गोलीकांड में पति-पत्नी घायल हो गए। पति-पत्नी की गंभीर हालत देखते हुए आगरा रैफर किया गया है। घायल दंपती की बेटी के देवर पर गोली मारने का आरोप है। पूरा मामला वृंदावन का हैं। वहीं, श्याम कुटी स्थित

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 फरवरी 2023, 02:17 PM IST (17 फरवरी 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 02:37 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गोलीकांड में पति-पत्नी घायल हो गए। पति-पत्नी की गंभीर हालत देखते हुए आगरा रैफर किया गया है। घायल दंपती की बेटी के देवर पर गोली मारने का आरोप है। पूरा मामला वृंदावन का हैं।

वहीं, श्याम कुटी स्थित मोहिनी नगर इलाके में बृहस्पतिवार की देर शाम लगभग दस बजे अचानक फायरिंग होने से सनसनी फ़ैल गई। आरोप है कि मांट के जाबरा निवासी छोटू चौधरी आया और अमोल के घर का दरवाजा खट खटाया। दरवाजा खोलते ही छोटू ने फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में अमोल (56) और उसकी पत्नी सुनीता (51) को गोली लग गई।

इसी के साथ अमोल और सुनीता के कमर में गोली लगी है। गोली चलते ही घर में चीख पुकार मच गई। तभी आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को आगरा रैफर कर दिया गया है। घटना स्थल पर पहुंचे सीओ सदर प्रवीण मलिक, कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह मामले की जांच में जुट गए।

पुलिस के अनुसार घायल दंपती की बेटी का देवर अपनी भाभी की छोटी बहन से शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन परिजन इस शादी के लिए राजी नहीं हुए तो गुस्साए युवक ने अमोल और सविता को गोली मार दी। लोगों के अनुसार बड़ी लड़की चंद्रेश की शादी चार साल पहले कन्हैया निवासी ग्राम जाबरा खुर्रम के साथ हुई थी,लेकिन शादी के बाद से ही पति पत्नी में मनमुटाव रहने पर चंद्रेश पिछले कई महीनों से अपने माता-पिता के साथ ही रह रही थी।