शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

राष्ट्रीय लोक अदालत में 610 मामले का निष्पादन

मीडिया दर्शन/बिक्रमगंज(रोहतास)— बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में एसडीजेएम राजीव कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित  राष्ट्रीय लोक अदालत में 610 मुकदमों का किया गया निष्पादन। 3 करोड़ 77 लाख 7 हजार वसूल हुए।      सूत्रों से मिली

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 सितंबर 2023, 10:06 PM IST (9 सितंबर 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 05:25 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/बिक्रमगंज(रोहतास)— बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में एसडीजेएम राजीव कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित  राष्ट्रीय लोक अदालत में 610 मुकदमों का किया गया निष्पादन। 3 करोड़ 77 लाख 7 हजार वसूल हुए।
     सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार विभिन्न बैंकों के 460 वाद, बिजली 16 वाद, अन्य आपराधिक मामले -134 वाद किए गए निष्पादन। जिसमें बैंकों को 3 करोड़ 75 लाख रुपये के हुए समझौते। बिजली विभाग को 1 लाख 57 हजार रुपये प्राप्त। अन्य आपराधिक मामलों से 50 हजार रुपये मिले। राष्ट्रीय लोक अदालत को
 सफल बनाने को ले 4 बेंच बनाए गए थे। राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से होती है  सुल्ह्निय मुकदमों का निबटारा। कम समय, कम खर्च पर सीघ्र होते हैं वादों का निबटारा। शारीरिक
एवं मानसिक तनाव से मिलती है मुक्ति।जिला विधिक सेवा प्राधिकार ,सासाराम  के द्वारा बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में मुकदमों के निबटारे के लिए जजों के 4 बेंच बनाए गए थे। पैनल अधिवक्ताओं ने किया सहयोग।  बेंच 1 में  राजीव कुमार (एसडीजेएम) के न्यायालय में सभी तरह के सुल्ह्निय आपराधिक मामले, एवं उनके कोर्ट में लंबित मामले । एसीजेएम 01,02,03 एवं वन विभाग , माप-तौल , मजदूरी तथा  पीएनबी के सभी शाखाओं के वादों की सुनवाई की गई।  पैनल अधिवक्ता श्याम सुंदर मिश्रा , राजीव कुमार बेंच क्लर्क ने किया सहयोग।

संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का पावन संकल्प यात्रा कटार में सम्पन्न । 

बेंच-2 विजयंत कुमार सिंह (मुंसफ) के न्यायालय में सभी तरह के सुल्ह्निय आपराधिक मामले, अंजलि नाग (जेएम) के न्यायालय के वादों  तथा दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सभी शाखाओं के वादों की  सुनवाई हुई। पैनल अधिवक्ता अमित कुमार पांडेय , ब्रजनन्दन प्रसाद बेंच क्लर्क ने किया सहयोग। बेंच-3 महादेव(जेएम) के न्ययालय में सभी तरह के  सुल्ह्निय आपराधिक मामले, एवं उनके न्यायालय के मामले तथा विद्युत एवं एसबीआई के शाखाओं के वादों की सुनवाई की गई। पैनल अधिवक्ता मो0 अली खां , सरोज कुमार यादव  ने किया सहयोग। बेंच -4 आदित्य गर्ग(जेएम) के न्यायालय में सभी तरह के सुल्ह्निय आपराधिक मामले एवं उनके न्यायालय के मामले, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक एवं अन्य मामलों की सुनवाई की गई।