शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बिजली विभाग की लापरवाही के कारण चली जाती मजदूर की जान

 ब्यूरो समस्तीपुर:-बगैर विधुतीकरण का कार्य पूरा किये, बगैर जानकारी दिये, पेड़-पौधे का शाट काटे सरसौना चौर स्थित सिमेन्ट फैक्ट्री का 33 हजार वोल्टेज का लाईन चालू किये जाने से सूखा पेड़ काट रहे एक मजदूर शुक्रवार की सुबह करेंट लगने से झूलस गये

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 फरवरी 2023, 07:20 PM IST (4 फरवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 ब्यूरो समस्तीपुर:-बगैर विधुतीकरण का कार्य पूरा किये, बगैर जानकारी दिये, पेड़-पौधे का शाट काटे सरसौना चौर स्थित सिमेन्ट फैक्ट्री का 33 हजार वोल्टेज का लाईन चालू किये जाने से सूखा पेड़ काट रहे एक मजदूर शुक्रवार की सुबह करेंट लगने से झूलस गये, हाथ- पैर भी टूट गया. स्थानीय लोगों ने घायल मजदूर को मुसरीघरारी स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. घायल मजदूर का पहचान रामापुर महेशपुर पंचायत के राजखंड निवासी भरत पंडीत (35) के रूप में हई है. स्थानीय लोगों के विरोध के कारण घटना के करीब 30 घंटे बाद भी तार नहीं जोड़ा जा सका है.

मौके पर स्थानीय लोगों मसलन लड्डू लाल सिंह, राज कुमार सिंह, मिश्रीलाल सिंह आदि के बुलावे पर भाकपा माले टीम सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, राजकुमार सिंह आदि ने पहुंचकर मामले की जांच की।

माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि 33 हजार का स्टेक वायर पेड़ में बंधा है. कई जगह पर मुख्य नंगा वायर पेड़ की डाली में सट रहा है. वायर भी टेढ़ा- मेढ़ा खींचा गया है. कहीं भी सुरक्षा जाली नहीं लगाया गया है. बाबजूद इसके बगैर स्थानीय लोगों को जानकारी दिये बिजली चालू कर दिया गया है जो अनुचित है.

माले नेता ने नंगा तार हटाकर कवर्ड वायर लगाने, पेड़- पौधे का शाट काटने, पेड़ से स्टेक हटाने, वायर के नीचे सुरक्षा जाली लगाने, घायल मजदूर को मुआवजा देने की मांग की है।