गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

सड़क पर बह रहा नाली का पानी, श्रद्धालुओं को होगी परेशानी

औरंगाबाद : अंबा बाजार स्थित नबीनगर रोड में मुड़िला मोड़ के समीप घरों से निकलने वाला नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर जलजमाव होने के कारण उक्त स्थल पर लगभग 200 मीटर तक सड़क टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है।वहीं आम लोगों को आवागमन में परेशानी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 सितंबर 2023, 10:26 PM IST (5 सितंबर 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 05:05 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
औरंगाबाद : अंबा बाजार स्थित नबीनगर रोड में मुड़िला मोड़ के समीप घरों से निकलने वाला नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर जलजमाव होने के कारण उक्त स्थल पर लगभग 200 मीटर तक सड़क टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है।वहीं आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कुछ दिनों के बाद उक्त स्थल पर ही दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल का निर्माण कराया जाना है। ऐसी स्थिति में आयोजन समिति तथा यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होगी। सुरभि दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नबीनगर रोड में नाली निर्माण को लेकर कई बार ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया लेकिन मामला अभी तक जो खाते हूं बना हुआ है।कुछ माह पूर्व कुटुंबा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल ने सांसद सुशील कुमार सिंह से मुलाकात किया था तथा समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई थी। सांसद ने शिष्टमंडल के सामने ही ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को फोन कर अंबा के मदरसा समीप से मुड़िला मोड़ तक नाली निर्माण कराए जाने का निर्देश दिया था।

कैमूर के पहलवान आशिफ को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

विभागीय अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन लिया था कि समय रहते नाली का निर्माण करा दिया जाएगा लेकिन अब तक समस्या ज्यों की त्यों बनी है। नबीनगर रोड में ही स्थित मदरसा के समीप निर्माण नहीं कराए जाने के कारण जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। वैसे तो उक्त स्थल पर सालों भर जलजमाव रहता है। लेकिन बरसात के दिनों में स्थिति और भी नारकीय हो जाती है। गंदे पानी के जमाव से निकलने वाली दुर्गंध से रहवासियों का जीना मुहाल हो जाता है। वहीं संक्रमित बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। बरसात के दिनों में वर्षा का पानी लोगों के घरों में भी घुस जाता है। अगर नबीनगर रोड में सड़क किनारे नाली का निर्माण करा दिया जाए तो लोगों को समस्या से निजात मिलेगी। मंडल अध्यक्ष नया स्थानीय विधायक पर मामला लटकाने का भी आरोप लगाया है।