सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

चंदौली: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली सामान का तो नहीं करते हैं इस्तेमाल, पुलिस रेड में हुआ खुलासा

चंदौली| सकलडीहा पुलिस ने बुधवार को ब्रांडेड उत्पादों के नाम पर नकली सामान बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. टिमिलपुर गांव के एक घर में नकली सामान बनाया जा रहा था. आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले. लेकिन मौके से बड़ी मात्रा में

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 जून 2022, 11:17 AM (23 जून 2022) 219 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चंदौली| सकलडीहा पुलिस ने बुधवार को ब्रांडेड उत्पादों के नाम पर नकली सामान बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. टिमिलपुर गांव के एक घर में नकली सामान बनाया जा रहा था. आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले. लेकिन मौके से बड़ी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के रैपर, खाली शीशी, पैकेट और नकली सामान बरामद हुए है.पुलिस को सूचना मिली कि विभिन्न नामी कंपनियों के नाम पर नकली सामान बनाए और बेचे जा रहे हैं. पुलिस ने टिमिलपुर स्थित अमृतलाल वर्मा के मकान में छापेमारी की. इस दौरान आरोपी घर की चारदीवारी फांद कर भाग निकले. पुलिस को तलाशी के दौरान भारी मात्रा में कंपनियों के रैपर, खाली शीशी और नकली सामान के पैकेट मिले है. फिलहाल, पुलिस मकान मालिक व अन्य के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है.(चंदौली: ब्रांडेड कंपनी के)

कैमूर: भभुआ शहर में युवक ने कनपटी पर गोली मारकर की खुदकुशी की कोशिश: वाराणसी रेफर घटनास्थल से देशी पिस्टल बरामद

पुलिस को अवैध फैक्ट्री से बाथरूम क्लिनर, हार्पिक प्लस की 212 शीशी, हार्पिक पावर प्लस की 256 खाली शीशी, डिब्बी के 205 ढककन, 202 पैकेट रैपर, टाटा प्रीमियम लिखी 50 ग्राम चायपत्ती के पैकेट, 100 ग्राम की टाटा प्रीमियम लिखे 95 पैकेट, 132 शीशी जैसमिन तेल, 460 शीशी खाली डिब्बी, डाबर आंवला तेल की शीशी और टाटा गोल्ड चाय के रैपर, 20 किलो खुली चाय और पैकिंग करने वाली मशीन बरामद हुई है.यह भी पढ़ें-ब्रांडेड कंपनी के नाम पर दिया नकली सामान, दर्ज FIRसकलडीहा कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि आरोपी विजय अमृत लाल के मकान में यह फर्जीवाड़ा चल रहा था. मकान मालिक के साथ एक अन्य आरोपी भी इस फर्जीवाड़े में लिप्त हैं. दोनों की तलाश की जा रही है. दोनों आरोपी नकली सामान आस-पास के कस्बों में बेचते थे.(चंदौली: ब्रांडेड कंपनी के)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!