शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बक्सर| हाथीपांव के मरीजों की जल्द से जल्द लाइन लिस्टिंग करें : वीबीडीसी

स्वास्थ्य विभाग और केयर इंडिया के समन्वय से पांडेयपट्टी स्थित एचडब्लूसी में बैठक का हुआ आयोजन बक्सर। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर लगातार गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोगी संस्थायें

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 जून 2022, 05:22 PM IST (8 जून 2022) अपडेट: 4 नवंबर 2026, 05:26 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
स्वास्थ्य विभाग और केयर इंडिया के समन्वय से पांडेयपट्टी स्थित एचडब्लूसी में बैठक का हुआ आयोजन

बक्सर। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर लगातार गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोगी संस्थायें भी बढ़-चढ़कर कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को सदर प्रखंड स्थित पांडेयपट्टी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में जिला वेक्टर बॉर्न डिजीज विभाग के साथ केयर इंडिया की टीम ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द फाइलेरिया के हाथीपांव रोग से ग्रसित लोगों की लाइन लिस्टिंग का निर्देश दिया। इस क्रम में आशा कार्यकर्ताओं को फाइलेरिया, डेंगू, कालाजार आदि गंभीर बीमारियों के लक्षणों की पहचान, इलाज और बचाव को लेकर जानकारी दी गई। साथ ही, ग्रामीणों को इसकी गंभीरता से भी अवगत कराया गया। बैठक में वेक्टर बॉर्न डिजीज कंसल्टेंट राजीव कुमार, केयर इंडिया के अतुल सिंह, सीएचओ श्वेता सिंह, आशा फैसिलिटेटर अर्चना श्रीवास्तव, आशा कार्यकर्ता नीतू देवी, शकुंतला देवी, रिंकू देवी, इशरत खातून, प्रमिला देवी, तारामुनी देवी, मालती देवी के अलावा स्थानीय ग्रामीण शामिल रहें।(बक्सर| हाथीपांव के मरीजों)

रोहतास: दावथ बीडीओ ने किया जलजमाव का निरीक्षण
हर हाल में हाथीपांव मरीजों की लाइन लिस्टिंग करें
वेक्टर बॉर्न डिजीज कंसल्टेंट राजीव कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं को बताया, विभाग के निर्देशानुसार हाथीपांव मरीजों की लाइन लिस्टिंग जल्द से जल्द करनी है। ताकि, जिलास्तर पर हाथीपांव से ग्रसित मरीजों की रिपोर्ट तैयार की जा सके। इसके लिये न सिर्फ पांडेय पट्टी, बल्कि जिले के सभी प्रखंडों को निर्देशित किया जा चुका है। ताकि, फाइलेरिया की इस बीमारी ग्रसित मरीजों के बीच मार्बीडीटी मैनेजमेंट एंड डिसेबिलिटी प्रिवेंशन (एमएमडीपी) प्रदान किया जा सके। साथ ही, विभाग के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों में कालाजार के पूर्व मरीजों की भी निगरानी करनी है। ताकि, कालाजार का प्रकोप बढ़ने से पहले उसे खत्म किया जा सके।(बक्सर| हाथीपांव के मरीजों)
मच्छरों से बचाव जरूरी
वेक्टर बॉर्न डिजीज कंसल्टेंट राजीव कुमार ने बताया, उष्णकटिबंधीय प्रदेश होने के बिहार समेत पूरे राज्य में मच्छरों से जनित रोगों से अधिकांश लोग ग्रसित होते हैं। मच्छर कई गंभीर बीमारियों के बैक्टेरिया के वाहक होते हैं। जो इन खतनाक बैक्टेरिया को संक्रमित मरीज के शरीर से ले जाकर एक स्वस्थ मरीज के शरीर में फैलाते हैं। इन बीमारियों में मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, जापानी इन्सेफेलाइटिस, जीका वायरस, चिकनगुनिया, गैस्ट्रोएन्टराइटिस, हेपेटाइटिस ए आदि प्रमुख बीमारियां शामिल हैं। इसलिये आशा कार्यकर्ताएं गृह भ्रमण के दौरान लोगों को मच्छरों से बचाव, आसपास के इलाकों की साफ-सफाई, नालियों को साफ रखने के अलावा सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने के लिये जागरूक करें।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.