सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग का किया समीक्षा, कार्य फिसड्डी रहने पर किया शोकॉज

मीडिया दर्शन भभुआ(कैमूर): शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग का जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार ने मासिक समीक्षात्मक बैठक किया। जिसमें जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति सावन कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के सभी बिंदुओं

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 अगस्त 2023, 03:44 PM (12 अगस्त 2023) 651 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन भभुआ(कैमूर): शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग का जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार ने मासिक समीक्षात्मक बैठक किया। जिसमें जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति सावन कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के सभी बिंदुओं पर क्रमवार समीक्षा किया।
जिसमें टिकाकरण, युविन पोर्टल, टीबी उन्मूलन, परिवार नियोजन, पोषण पुनर्वास केंद्र, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की

समीक्षा में रामगढ़, चांद और अधौरा प्रखंड का कार्य कई इंडिकेटर में संतोषजनक पाया गया। वहीं परिवार नियोजन से संबंधी उपलब्धि के मामले में अधौरा, नुआंव, रामपुर और चैनपुर के RMNCH काउंसलर से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। टेली कंसल्टेशन में कम उपलब्धि के मामले में जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर नियुक्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का इनसेंटिव काटा जाए। वहीँ जननी बाल सुरक्षा योजना में लाभार्थीयों के भुगतान पर दुर्गावती प्रखंड को तत्काल पूर्ण भुगतान का निर्देश दिया गया।

शहीद दिवस पर भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारी पहुंचे सप्तमूर्ति, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

तीन एएनएम निलंबित

समीक्षात्मक बैठक के दौरान युविन पोर्टल पर मातृ और शिशु सम्बन्धी टीकाकरण का इंट्री शत प्रतिशत ऑनलाइन सेवा देने के 24 घंटे के अंदर पूर्ण करना है। जिसको लेकर रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संस्थान में कार्यरत तीन एएनएम को सस्पेंड करने का आदेश दिया गया,

निजी अस्पतालों की जाँच करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने कैमूर में स्थित निजी अस्पतालों की जांच पड़ताल करने और एंबुलेंस सेवा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रमुखता से अभियान चलाने तथा कार्य करने का निर्देश दिया।

आशा कार्यकर्ताओं के हड़ताल से आंगनबाड़ी सेविका से मदद लेने का निर्देश

समीक्षा के क्रम में डीएम ने आशा कार्यकर्ताओ की हड़ताल से प्रभावित कार्यों को ध्यान में रखते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से आवश्यक सहयोग लेने की बात कही और संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर दिया।

इस बैठक में सिविल सर्जन डॉ मीना कुमारी, डॉक्टर आरके चौधरी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डॉक्टर राजनारायण प्रसाद, ऋषिकेश जायसवाल जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक पीयूष उपाध्याय, जिला अनुश्रवण पदाधिकारी मधुसूदन कुमार, जिला गुणवता कंसल्टेंट डॉक्टर अभिनंदन पांडे सहित सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबन्धक, प्रखंड लेखापाल, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, RMNCH काउंसलर और आरआई नोडल आदि उपस्थित थे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!