गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

रोहतास: प्रखण्ड अधिकारियों के साथ डीएम ने किया समीक्षा बैठक

सासाराम। रोहतास जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, रेवेन्यू ऑफिसर्स, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी इत्यादि के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक किया जिसम

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 जुलाई 2022, 06:00 PM IST (11 जुलाई 2022) अपडेट: 31 अक्टूबर 2026, 09:40 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। रोहतास जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, रेवेन्यू ऑफिसर्स, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी इत्यादि के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक किया जिसमे डीडीसी,l शेखर आनंद, अपर समाहर्ता चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी, सासाराम,स्थापना उप समाहर्ता, ज़िला पंचायत राज पदाधिकारी, डीपीओ मनरेगा इत्यादि उपस्थित रहे।(रोहतास: प्रखण्ड अधिकारियों के)

Read Also: रोहतास: मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के अग्रदूत बनेंगे पंचायत प्रतिनिधि

बैठक में जिलाधिकारी ने  लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, पार्ट 2 के तहत चुने गए प्रथम चरण के 40 पंचायतों में डोर टू डोर कचरा उठाव, कचरा प्रबंधन एवं वेस्ट डिस्पोजल हेतु आवश्यक सामग्रीयाँ यथा सफाई कर्मियों के वियरिंग किट्स, पैडल रिक्शा, ई रिक्शा आदि के क्रय की समीक्षा की तथा आगामी दो हफ्तों में उक्त क्रय को बिहार फाइनेंसियल रूल्स का अनुपालन करते हुए , अचूक रूप से पूरा कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस निमित्त वेस्ट डिस्पोजल यूनिट निर्माण हेतु शीघ्र भूमि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अंचलाधिकारी तथा रेवेन्यू ऑफिसर्स के कार्यों की भी उनके द्वारा समीक्षा की गई।(रोहतास: प्रखण्ड अधिकारियों के)
उन्होंने अंचलाधिकारियों को जमाबंदी सुधार का कार्य माह जुलाई के अंत तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया। डेटा सेंटर्स को नौ अंचलों में पूर्ण ऑपरेशनल करने हेतु उन्होंने 15 जुलाई तक का वक़्त दिया है। 1180 चिन्हित भूमिहीन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने हेतु भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश भी अंचलाधिकारियों को दिया गया।सरकारी कार्यालयों को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.