सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

डीएम ने कुदरा पीएचसी का किया औचक निरीक्षण मिली भारी अनियमितता, पीएचसी प्रभारी समेत पांच लोगों पर गिरी गाज

मीडिया दर्शन भभुआ(कैमूर) बिहार सरकार के द्वारा लगातार सरकारी अस्पतालों की सुविधा बेहतर की जा रही है पर स्थानीय डॉक्टर अधिकारी कर्मी के द्वारा लापरवाई बरती जा रही है  जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थय सुविधा नहीं मिल पा रहा है मंगलवार को जिला प

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 अगस्त 2023, 03:27 PM (29 अगस्त 2023) 92 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन भभुआ(कैमूर) बिहार सरकार के द्वारा लगातार सरकारी अस्पतालों की सुविधा बेहतर की जा रही है पर स्थानीय डॉक्टर अधिकारी कर्मी के द्वारा लापरवाई बरती जा रही है  जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थय सुविधा नहीं मिल पा रहा है मंगलवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार द्वारा पीएचसी कुदरा का निरीक्षण किया गया। जिसमे भारी अनियमितता देखने को मिली, निरीक्षण के क्रम में डॉक्टर अजय कुमार अनुपस्थित पाए गये। जिनपर डीएम ने सिविल सर्जन को स्पष्टीकरण करने तथा एक दिन का वेतन कटौती करने का निर्देश दिया गया। वहीँ टीकाकरण की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि एचएससी भदौला अंतर्गत माह जुलाई में 0-5 वर्ष के कुल 105 बच्चों में से मात्र 57 बच्चों का टीकाकरण हुआ है। ग्राम घड़ी में 16 में से 9, ग्राम गंगवलिया में 16 में से 13 एवं ग्राम भड़ुआ में 28 में से मात्र 04 बच्चों का टीकाकरण एएनएम मनीषा कुमारी द्वारा किया गया है।

चंद्रयान-3 का चित्रण कर बनाया 32 एस्क्वायर फुट की इको फ्रेंडली राखी, डीएम ने पेड़ में बांधकर दिया जागरूकता का संदेश

उक्त लापरवाही के लिए मनीषा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने हेतु सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है। वहीँ आरआई प्रभारी को पर्यवेक्षण न करने तथा पृच्छा करने पर प्रतिवेदन उपलब्ध न कराने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया गया।

प्रसव में गन्दगी और बदइंतजामी पर प्रभारी से शोकॉज
डीएम ने प्रसव कक्ष के निरीक्षण के क्रम में शौचालय का ताला बंद पाया, जिसपर बीसीएम द्वारा बताया गया कि शौचालय जाम है एवं साफ़ सफ़ाई भी नहीं है। वहीँ प्रसव पश्चात कक्ष के निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि वहाँ बेड सही ढंग से नहीं है तथा ज़मीन पर खून के धब्बे पड़े है।डीएम के द्वारा साफ़ सफ़ाई एजेंसी का निविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने एवं पर्यवेक्षण हेतु पीएचसी प्रभारी को दोषी मानते हुए स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।
प्रसव पश्चात अस्पताल में साफ़ सफ़ाई एवं मरीज़ों के बैठने संबंधित उचित व्यवस्था न होने तथा रोस्टर के अनुसार कर्मियों की उपस्थिति नहीं रहने हेतु हॉस्पिटल प्रबंधक को दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया है।
वहीँ एम्बुलेंस जाँच के क्रम में एम्बुलेंस नंबर BR 01 PN 7329 से उनके परिचालन से संबंधित लॉग बुक की माँग की गई ड्राइवर द्वारा बताया गया कि लॉग बुक उनके आवास पर है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सम्बंधित एजेंसी द्वारा बरती जा रही अनियमितता के लिए 50 प्रतिशत भुगतान में कटौती करने का निर्देश दिया गया।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!