सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

रोहतास: जिलाधिकारी ने 112 नव-चयनित पंचायत सचिवों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया

सासाराम| आज को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा नव-चयनित पंचायत सचिवों को अपने कर-कमलों से औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।(रोहतास: जिलाधिकारी ने 112)   ज्ञात हो कि राज्यस्तर से

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 जुलाई 2022, 11:17 AM (22 जुलाई 2022) 642 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम| आज को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा नव-चयनित पंचायत सचिवों को अपने कर-कमलों से औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।(रोहतास: जिलाधिकारी ने 112)

ज्ञात हो कि राज्यस्तर से चयनोपरांत रोहतास जिले को कुल 133 पंचायत सचिव आवंटित किए गए हैं जिनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन एवं कॉउंसेलिंग दिनांक 18 जुलाई से 20 जुलाई तक, ज़िला मुख्यालय सासाराम के फजलगंज स्थित, खेल भवन में किया गया। उक्त counselling में कुल 112 व्यक्ति उपस्थित हुए जिन्हें आज समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए।(रोहतास: जिलाधिकारी ने 112)

Read Also: रोहतास: प्रशिक्षु महिला सिपाहियों का हैरतअंगेज प्रर्दशन, पुलिस केंद्र डिहरी में ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला

इस अवसर पर नवनियुक्त पंचायत सचिवों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इतनी संख्या में पंचायत सचिवों के आने से पंचायतों में विकास कार्यों को अपेक्षित गति मिलेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पंचायत सचिवों को सरकार के सभी नियमों एवं उपबंधों का तन्मयता से अध्ययन कर पूरी लगन, संवेदनशीलता एवं तत्परता से अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने का निर्देश दिया।

विदित हो कि सभी नवनियुक्त पंचायत सचिवों को आगामी 1 अगस्त, 2022 को जिला पंचायत राज कार्यालय , रोहतास में योगदान करना है। ज़िले में उनकी एक सप्ताह की ट्रेनिंग के पश्चात उन्हें प्रखंडों से सम्बद्ध कर विभिन्न पंचायतों में उनकी पदस्थापना की जाएगी।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!