करगहर:- प्रखंड कार्यालय पर जातीय आधारित जनगणना के लिए किट का वितरण किया गया। बीडीओ धमेन्द्र सिंह की मौजूदगी में सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक किट वितरण किया गया। किट लेने के लिए उपस्थित हुए प्रगणक व पर्यवेक्षक । इस दौरान दिनभर पूरे परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। प्रगणक एवं पर्यवेक्षक किट लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते देखे गये। दूसरी तरफ परिसर में माइकिंग कर पर्यवेक्षक द्वारा सभी कर्मियों को दिशा निर्देश दिया गया।
किट लेने के बाद सभी प्रगणकों को अपने अपने गणना ब्लॉक की ओर प्रस्थान करने तथा शीघ्र कार्य आरंभ करने का निर्देश मिला है। किट लेने के बाद कई प्रगणक अपने पर्यवेक्षकों को ढूंढ़ रहे थे। कुछ गणना ब्लॉक में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को बदले जाने की वजह से प्रगणकों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी।