गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

पटना में धनजी ज्वेलर्स खुलेंगे  के कई शोरूम: महासुख चाँदपारा

पटना| पटना में धनजी ज्वेलर्स के कई शोरूम खुलेंगे. बिहार प्रदेश कॉर्पोरेट कम्पनीज के लिए सेण्टर ऑफ़ अट्रैक्शन बनता जा रहा है. इसलिए धनजी ज्वेलर्स ने पटना सहित पूरे राज्य में अपने कई स्टोर खोलने का निर्णय किया है. यह बिहार के विकास के लिए एक अ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 अप्रैल 2022, 01:29 PM IST (18 अप्रैल 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 12:59 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| पटना में धनजी ज्वेलर्स के कई शोरूम खुलेंगे. बिहार प्रदेश कॉर्पोरेट कम्पनीज के लिए सेण्टर ऑफ़ अट्रैक्शन बनता जा रहा है. इसलिए धनजी ज्वेलर्स ने पटना सहित पूरे राज्य में अपने कई स्टोर खोलने का निर्णय किया है. यह बिहार के विकास के लिए एक अच्छा संकेत माना जा सकता है. धनजी ज्वेल्स के फाउंडर डायरेक्टर महासुख चाँदपारा ने अपनी व्यावसयिक योजनाओं के बारे में जानकारी दी. जिसमें उन्होंने बिहार में अपने आउटलेट्स के विस्तार को लेकर चर्चा की. धनजी ज्वेल्स तेज़ी से उभरती डायमंड जेवेलरी कंपनी है, जो अभी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित अन्य कई प्रदेशों में अपना विस्तार कर रही है.

Read Also: भाई-बहन पर गाड़ी का पीछा कर असमाजिक तत्वों नें फेंका तेजाब

धनजी ज्वेल्स के निदेशक महासुख चाँदपारा ने कहा कि देश भर में जब आप अपने बिज़नेस को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप बिहार को इग्नोर करने की गलती नहीं कर सकते. उन्होंने बताया कि अभी वे कई व्यसायियों के साथ डायमंड में डील करते हैं , लेकिन अब स्टोर्स के ज़रिये वे सीधे ग्राहकों से डील करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि व्यवसाय के लिहाज से बिहार में काफी संभावनाएं हैं। हमारी टीम ने काफी रिसर्च किया, जिसमें हमें पता चला कि बिहार में डायमंड ज्वेलरीज की काफी डिमांड है. पहले लोगों की पसंद सिर्फ सोने के गहने पहनने की थी लेकिन अब युवाओं में हीरे के गहनों का क्रेज़ बढ़ा है और व्यवसाय में आप युवाओं की पसंद और नापसंद को अवॉइड नहीं कर सकते. (पटना में धनजी ज्वेलर्स)

धनजी ज्वेल्स सबसे पहले बिहार की राजधानी में स्टोर्स डेवेलपमेन्ट पर फोकस करेगा उसके बाद अन्य शहरों में इसका विस्तार किया जाएगा. कंपनी के निदेशक ने कहा कि हमारी मार्केटिंग टीम के लोग यहाँ के व्यवसायियों के संपर्क में हैं। हमें उम्मीद है कि इस वित्तीय वर्ष में हम बिहार में दस्तक देंगे.

हाल ही में धनजी ज्वेल्स ने अपना ई कॉमर्स पोर्टल ( ) लॉन्च किया, जिसे काफी बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है. कंपनी के निदेशक के मुताबिक़, उनकी कंपनी ने यह देखा है कि यूपी, बिहार और झारखण्ड से काफी ऑर्डर्स आ रहे हैं. इन प्रदेशों के लोग धनजी ज्वेल्स के लाइट कांसेप्ट ज्वेलरीज को काफी पसंद कर रहे हैं.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.