गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

टंडवा गांव के संजय सिंह के इकलौते पुत्र की मौत, गांव में पसरा मातम।

मीडिया दर्शन/ अकोढ़ीगोला।महाराष्ट्र के नागपुर के चंद्रपुरा कोल माइंस में सोमवार की शाम पत्थर से दबकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक डेहरी प्रखंड के टंडवा के संजय सिंह के 26वर्षीय एकलौता बेटा मनीष कुमार सिंह बताया जाता है. घटना में युवक की मौत क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 सितंबर 2023, 10:23 PM IST (12 सितंबर 2023) अपडेट: 26 अक्टूबर 2026, 03:33 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/ अकोढ़ीगोला।महाराष्ट्र के नागपुर के चंद्रपुरा कोल माइंस में सोमवार की शाम पत्थर से दबकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक डेहरी प्रखंड के टंडवा के संजय सिंह के 26वर्षीय एकलौता बेटा मनीष कुमार सिंह बताया जाता है. घटना में युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया. वही घटना सुनते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मां मुनी देवी रोती बिलखती हुई अचेत हो रही है. आसपड़ोस की महिला उसे संभाल रही थी. घटना के सम्बन्ध में परिजन ने बताया कि मृतक दो वर्षो से महालक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कोल माइंस में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था.

राजधानी रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों की मनाई गई 21 वीं बरसी, रेल कर्मचारियों ने की पटरी की पूजा 

कंसट्रक्शन कोल माइंस में कचड़ा निकासी का कार्य करवाता था. वह सोमवार को दोपहर दो बजे माइंस में डयूटी पर गया था. उसी दौरान एक डंफर  पत्थर लेकर आ रहा था. डंफर सड़क के चढ़ान पर चढ़ रहा था. उसी दौरान डंफर से एक बड़ा सा पत्थर गिरा और  वह गिरते हुए युवक के शरीर पर आ गया. जिससे युवक का दब गया. जिसे कर्मचारियों ने निकाल कर इलाज के लिए चंद्रापुरा अस्पताल ले गए. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.