शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

एसएफसी गोदाम से घटिया खाद्यान्न मिलने का डीलरों ने लगाया आरोप

मापतौल में कमी की शिकायत भी उठी, दिसंबर में गुप्त मतदान से होगा संघ का चुनाव

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
23 सितंबर 2026, 10:55 AM IST (23 सितंबर 2026) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 10:24 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
रजौन (बांका) : फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन संघ की बैठक मंगलवार को रजौन स्थित मंडप विवाह भवन में आयोजित की गई। बैठक में जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य रूप से संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह बांका जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान एसएफसी बांका एवं रजौन के गोदामों से गुणवत्ता युक्त खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराए जाने का मामला प्रमुखता से उठाया गया। जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं ने कहा कि कई बार उन्हें अपेक्षित गुणवत्ता का खाद्यान्न नहीं मिल पाता है। खराब गुणवत्ता वाले अनाज के वितरण के कारण उपभोक्ताओं की नाराजगी का सामना डीलरों को करना पड़ता है।

विक्रेताओं ने खाद्यान्न की मापतौल में कमी का मुद्दा भी उठाया। उनका आरोप था कि गोदाम से मिलने वाले खाद्यान्न की मात्रा कई बार निर्धारित माप के अनुरूप नहीं रहती है। इससे डीलरों के समक्ष अतिरिक्त परेशानी उत्पन्न होती है। बैठक में विक्रेताओं ने अपनी अन्य समस्याओं और संगठन से जुड़े मुद्दों को भी प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा।बैठक शुरू होने से पहले जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं ने संघ के रजौन प्रखंड अध्यक्ष सह बांका जिला उपाध्यक्ष देवनन्दन प्रसाद श्रीवास्तव तथा संघ के पूर्व अध्यक्ष सह वर्तमान सचिव रामबिलास यादव के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें : जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना के विरोध में मसौढ़ी में कांग्रेस का प्रदर्शन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि दिसंबर 2026 में संघ का नए सिरे से चुनाव कराया जाएगा। संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से चुनाव में गुप्त मतदान की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई। उन्होंने विक्रेताओं की समस्याओं को संगठन के स्तर से उठाने और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि खाद्यान्न की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं किया गया तो इस मामले को लेकर आगे की रणनीति तैयार कर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।इस अवसर पर बसंत लाल रजक, शिव शंकर यादव, उपेंद्र रजक, सच्चिदानंद सिंह, जयकांत यादव, भरत कापरी, बाबूलाल यादव, रौशन कुमार, तारा देवी, पीताम्बर झा, छत्तीस यादव सहित दर्जनों जन वितरण प्रणाली के विक्रेता मौजूद थे।